Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उपनल कर्मियों को निकाले जाने पर यूकेडी का हंगामा
  • देहरादून

उपनल कर्मियों को निकाले जाने पर यूकेडी का हंगामा

RNS INDIA NEWS 23/01/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। टीएचडीसी से चार उपनल कर्मियों को निकाले जाने पर सोमवार को यूकेडी का पारा चढ़ गया। बड़ी संख्या में टीएचडीसी पहुंचे दल के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा कर्मियों से धक्का-मुक्की हुई। बलपूर्वक मेनगेट से कॉलोनी के अंदर घुसे लोगों ने जमकर हंगामा किया और सैनिक कल्याण मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। धरने पर डटे आंदोलनकारी उपनल कर्मियों की बहाली की मांग पर अड़े रहे। कॉलोनी की सड़क पर धरना प्रदर्शन से टीएचडीसी अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। आनन फानन में पुलिस को बुलाना पड़ा। सोमवार को यूकेडी के वरिष्ठ नेता शिव प्रसाद सेमवाल, मोहन सिंह असवाल, गंगा प्रसाद सेमल्टी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हरिद्वार बाईपास स्थित टीएचडीसी के मेनगेट पर पहुंचे और टीएचडीसी विरोधी नारेबाजी करते हुए मेन गेट खोलने की मांग करने लगे। गेट नहीं खोलने पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा कर्मियों से धक्का-मुक्की की और जबरन कॉलोनी के अंदर घुस गए। गंगा भवन के सामने आवासीय कॉलोनी की सड़क पर धरने पर बैठ गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने टीएचडीसी प्रबंधन और सैनिक कल्याण मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ते देख टीएचडीसी अधिकारियों की बैचेनी बढ़ गई। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के आने के बाद भी यूकेडी कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए। हालांकि देर शाम उचित कार्रवाई के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया। धरने पर सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष वीरेंद्र नौटियाल, राजपाल रावत,अरविंद राणा, प्यारेलाल तिवारी, हरिप्रकाश गैरोला, ऊषा चौहान, दीपक चौहान, संदीप गौड़, रामेश्वरी, रविंद्र सेमवाल, राकेश भट्ट, जितेंद्र जोशी, एलम सिंह राणा, शकुंतला कलूड़ा, रेखा, अंजू चौहान, नीलम लखेड़ा, बीना, लक्ष्मी, अर्जुन कंडियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन एवं कार्यबहिष्कार रहा जारी
Next: रैंकर उपनिरीक्षक परीक्षा की उच्च स्तरीय जांच को मोर्चा ने किया तहसील का घेराव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.