Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रैंकर उपनिरीक्षक परीक्षा की उच्च स्तरीय जांच को मोर्चा ने किया तहसील का घेराव
  • देहरादून

रैंकर उपनिरीक्षक परीक्षा की उच्च स्तरीय जांच को मोर्चा ने किया तहसील का घेराव

RNS INDIA NEWS 23/01/2023
rns featured image new

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा ने पुलिस उपनिरीक्षक पद पर वर्ष 2014-15 में रैंकर परीक्षा के माध्यम से हुई नियुक्तियों की जांच की मांग को लेकर सोमवार को तहसील मुख्यालय का घेराव किया। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भर्ती प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया। मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ नेगी ने कहा कि रैंकर परीक्षा में लगभग तीन सौ परीक्षार्थियों का परिणाम वर्ष 2016 में चयन समिति की सिफारिश पर घोषित किया गया। इसमें लिखित परीक्षा ओएमआर सीट के माध्यम से कराई गई थी। रैंकर परीक्षा भी उसी जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय द्वारा संपन्न कराई गई, जिसने उपनिरीक्षक (सीधी भर्ती) परीक्षा संपन्न कराई थी। सीधी भर्ती परीक्षा में भारी लेनदेन का सच जनता के सामने पहले ही आ चुका है। मोर्चा अध्यक्ष ने दावा किया कि ओएमआर शीट को सेटिंग-गेटिंग के आधार पर भरा गया, जिसके फलस्वरूप जालसाज परीक्षार्थी अधिक अंक अर्जित करने में सफल हो पाए। उन्होंने कहा कि ओएमआर शीट की फॉरेंसिक जांच हो जाती है तो बहुत बड़ा घोटाला सामने आ सकता है। जिससे जालसाजों को सबक और काबिल अभ्यर्थियों को न्याय मिल सकता है। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन प्रेषित कर ओएमआर शीट की फॉरेंसिक जांच कराए जाने की मांग की है। घेराव करने वालों में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजय राम शर्मा, विनयकांत नौटियाल, ओपी राणा, मो.असद, सलीम, मुजीबुर्रहमान, जयकृत नेगी, प्रवीण शर्मा पिन्नी, चौधरी मामराज, गयूर, संजय पटेल, भजन सिंह नेगी, नरेंद्र तोमर,गोविंद सिंह नेगी, जयदेव नेगी, कुंवर सिंह नेगी, अमित कुमार, विक्रम पाल, सुरजीत सिंह, दिनेश राणा,अशोक डंडरियाल, भीम सिंह बिष्ट, बीएम डबराल, किशोर भंडारी, किशन पासवान, राजू चौधरी, सलमान खान, विनोद जैन, निर्मला देवी, श्रवण गर्ग, अमित जैन, दीपांशु अग्रवाल, रहबर अली, सलीम मिर्जा, जगदीश रावत,मदन सिंह, शमशाद ,खुर्शीद, सुशील भारद्वाज, जयपाल सिंह, अंकुर चौरसिया, शेर सिंह चौधरी,गफूर, हिमांशु राठौर, समून,नरेंद्र कुमार, उषा देवी, बुशरा, फरीदा आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपनल कर्मियों को निकाले जाने पर यूकेडी का हंगामा
Next: शहीद दुर्गा मल्ल पर डाक टिकट जारी, राज्यपाल और सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.