Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • यूपीईएस में मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘ज्योति-विजय’ छात्रवृत्ति का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

यूपीईएस में मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘ज्योति-विजय’ छात्रवृत्ति का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 13/07/2022
rns featured image new

सीमांत गांवों को गोद लेकर विकास करें निजी संस्थान : सीएम

देहरादून।  बुधवार को देहरादून के बिधौली में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (यूपीईएस) में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए ‘ज्योति छात्रवृत्ति’ एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए ‘विजय छात्रवृत्ति’ का शुभारम्भ किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं परम्पराओं के संवर्द्धन, संरक्षण और अध्ययन के लिए सेंटर फॉर कल्चर एंड आर्ट एवं भारतीय पुरातन ज्ञान को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से ‘सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज’ की स्थापना की गई है।  जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में बड़े संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के आने से केवल उनमें पढ़ने वाले छात्रों का जीवन ही नहीं संवरता है बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोगों के जीवन में भी अनेक बदलाव आते हैं।  ऐसे में स्थानीय स्तर पर लोगों के आजीविका के संसाधन भी बढ़ते हैं।  उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सीमान्त क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यूपीईएस द्वारा क्या योगदान दिया जा सकता है, इस दिशा में विश्वविद्यालय को ध्यान देना होगा।  उन्होंने कहा कि यूपीईएस द्वारा होनहार गरीब एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए छात्रवृत्ति की शुरुआत की गई है वह सराहनीय प्रयास है।
निजी संस्थान जिस जिम्मेदारी से अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उसी जिम्मेदारी के साथ वे राज्य के सीमांत और पिछड़े गांवों को गोद लेकर उनका विकास करें। उनमें शोध करें और उनके विकास में भागीदार बनें। उत्तराखंड में इकोनॉमी के साथ ईकोलॉजी के क्षेत्र में भी काम की जरूरत है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में विकास के लिए सरकार होम स्टे को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने की कोशिश कर रही है। उन्होनें कहा कि निजी संस्थानों और सरकार को मिलकर मिलकर प्रदेश के विकास में भागीदारी निभानी होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा राहत सामग्री पहुंची बागेश्वर
Next: कुमाऊं विवि के हर विभाग में कर्मचारियों का ढांचा तैयार होगा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.