Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • यूपीसीएल में ईडी के पदों पर प्रमोशन, निदेशक पद पर खामोशी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

यूपीसीएल में ईडी के पदों पर प्रमोशन, निदेशक पद पर खामोशी

RNS INDIA NEWS 06/08/2023
rns featured image new

देहरादून। ऊर्जा निगम में अधिशासी निदेशक के खाली पदों पर प्रमोशन कर दिए गए हैं। ईडी तकनीकी और ईडी एचआर के पद पर प्रमोशन के साथ अधीक्षण अभियंता के प्रमोशन को लेकर बंद लिफाफे को भी खोल कर प्रमोशन कर दिया गया है। हालांकि निदेशकों के खाली पदों पर खामोशी बनी हुई है। ऊर्जा निगम में अधिशासी निदेशक तकनीकी का पद कई सालों से खाली चला आ रहा था। इस बार इस पद पर मुख्य अभियंता सतीश चंद्र शाह को पदोन्नत कर दिया गया है। हालांकि शाह से सीनियर मुख्य अभियंता एसके टम्टा थे, लेकिन क्रिएट भुगतान विवाद में चार्जशीट मिलने और चार्जशीट का निस्तारण न होने से उनका प्रमोशन नहीं हो पाया। दूसरी ओर अधिशासी निदेशक एचआर का हाल ही में बहुत तेजी के साथ सृजित हुए पद पर भी रातों रात पदोन्नति कर दी गई है।
ईडी एचआर के इस पद पर जीएम लीगल आरजे मलिक का प्रमोशन किया गया। मलिक जीएम लीगल पद पर पदोन्नत होने से पहले कंपनी सचिव रहे। कंपनी सचिव पद पर नियुक्ति को लेकर बोर्ड ने विधिवत प्रस्ताव पास कर पे प्रोटेक्शन के तहत पांच इंक्रीमेंट का भी लाभ दिया। पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष युद्धवीर सिंह तोमर को भी लंबे इंतजार के बाद अधीक्षण अभियंता पद पर प्रमोशन का लाभ मिला। एक मामले में मिली चार्जशीट के क्लीयर न होने से उनके प्रमोशन का लिफाफा बंद था। चार्जशीट क्लीयर होने के बाद उन्हें भी पदोन्नत कर दिया गया। एमडी अनिल कुमार ने प्रमोशन की पुष्टि की।

निदेशक कमर्शियल पर शासन तक खामोश
केंद्र सरकार की गाइड लाइन के तहत यूपीसीएल में निदेशक एचआर और निदेशक प्रोजेक्ट का पद समाप्त कर दिया गया है। निदेशक एचआर के पद समाप्त करने से लेकर ईडी एचआर का पद सृजित करने में तो निगम मैनेजमेंट ने गोली की रफ्तार से काम किया। निदेशक प्रोजेक्ट का पद समाप्त कर निदेशक कमर्शियल का पद सृजित करने के मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। जबकि आज के समय यूपीसीएल में सबसे अहम पद निदेशक कमर्शियल का है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यह भारतीय रेलवे का स्वर्णिम युग है : धामी
Next: 83 करोड़ से बदलेगी उत्तराखंड के तीन रेलवे स्टेशनों की सूरत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.