Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • उप निर्वाचन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

उप निर्वाचन के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 29/09/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन।

सोलन जिला के 50-अर्की निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन के दृष्टिगत आज यहां समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने दी।
बैठक में आदर्श आचार संहिता, नामांकन, मतदाता सूचियां, निर्वाचन सामग्री एवं परिवहन प्रबन्धन, इलैक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन तथा वीवीपैट की जानकारी एवं जागरूकता सहित राजनीतिक दलों, सैक्टर अधिकारियों, सैक्टर दण्डाधिकारियों, पुलिस एवं निर्वाचन से सम्बन्धित अन्य के प्रशिक्षण, पूर्वाभ्यास कार्यक्रम, मतदान केन्द्र, महिला मतदान केन्द्र, वैब कास्टिंग, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण, डाक मतपत्र, स्वीप गतिविधियां, मतदान दिवस पर किए जाने वाले कार्य, मतगणना, कानून एवं व्यवस्था सहित उप निर्वाचन से सम्बन्धित अन्य गतिविधियों पर सारगर्भित चर्चा की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में उप निर्वाचन के लिए सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी अर्की को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध सीमा में पूरी की जाएं। उन्होंने अर्की विधानसभा क्षेत्र में लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए जागरूक बनाने के लिए स्वीप गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्णयानुसार 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाता, दिव्यांग मतदाता एवं कोविड-19 पाॅजिटिव मतदाता यदि चाहें तो वे डाक मत पत्र का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में निर्वाचन अधिकारी अर्की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित बनाएं और विधानसभा क्षेत्र का सर्वेक्षण कर डाक मत पत्र प्रयोग करने की इच्छुक इन श्रेणियों की जानकारी प्राप्त करें।
कृतिका कुलहरी ने कहा कि निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियांे को पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उप चुनाव में केवल उन्हीं अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाएं ली जाएंगी जो 50-अर्की विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं।
तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा ने निर्वाचन प्रक्रिया, प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ज़फ़र इकबाल, उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर, उपमण्डलाधिकारी अर्की शहज़ाद आलम, उपमण्डलाधिकारी कसौली डाॅ. संजीव धीमान, उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. विकास सूद सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, नायब तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर, निर्वाचन विभाग सोलन के अन्य कर्मचारी बैठक में उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्की विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित
Next: ठोडो मैदान स्थित आरटीपीसीआर केन्द्र आयुर्वेदिक अस्पताल रबौण में स्थानांतरित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.