Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अग्निपथ युवाओं के भविष्य के लिए खिलवाड़: कापड़ी
  • नैनीताल

अग्निपथ युवाओं के भविष्य के लिए खिलवाड़: कापड़ी

RNS INDIA NEWS 21/06/2022
rns featured image new

नैनीताल। खटीमा के विधायक, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से शुरू की गई अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य के लिए खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के बजट सत्र में शहीदों के परिवार तथा आंदोलनकारियों की उपेक्षा की गई है। उन्होंने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पर भी कई सवाल खड़े किए हैं। नैनीताल क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए मंगलवार को कापड़ी ने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य राज्य है। प्रदेश में 2 वर्ष पूर्व भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी गई। जिसके बाद अग्निपथ की शुरुआत हुई। उन्होंने अग्निपथ को युवाओं तथा देश के भविष्य के लिए खिलवाड़ बताया है। कहा कि इस व्यवस्था से युवाओं के साथ अनियमितता की जा रही है। इसके तहत अधिकारी 60 साल की नौकरी करेंगे, जबकि सैनिक को 4 साल में रिटायर कर दिया जाएगा। उन्होंने इस व्यवस्था के लिए सदन तथा सड़क पर विरोध करने की बात कही। कापड़ी ने कहा कि उत्तराखंड के बजट सत्र में शहीदों के परिवार तथा आंदोलनकारियों के संबंध में किसी भी तरह का जिक्र न होना दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद 2017 तक सरकार ने 35 हजार करोड़ का कर्ज लिया। लेकिन यह चौंकाने वाली बात है, कि 2017 के बाद अब तक पिछले 5 वर्षों में सरकार 70 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है। उन्होंने कहा कि इस ऊर्जा प्रदेश में 8 से 10 घंटे की बिजली कटौती सरकार की कार्यशैली को इंगित करती है। आज 15 से 20 करोड़ की बिजली प्रदेश में रोजाना खरीदी जाती है। जबकि उत्तराखंड की जलविद्युत परियोजनाओं की स्थिति लगातार बदतर हो रही है। प्रदेश में युवा वर्ग के लिए कतई भी रोजगार नहीं है। और न ही रोजगार परक गतिविधियां की जा रही हैं। उन्होंने अधीनस्थ चयन आयोग को घोटाला बताया। कहा कि चयन आयोग की भर्ती जिस कंपनी को दी गई है, वह मध्य प्रदेश समेत अन्य स्थानों पर ब्लैक लिस्टेड है। ऐसे में सरकार जानबूझकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने इस संबंध में सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की। साथ ही आयोग के अध्यक्ष एवं सचिव को हटाए जाने को लेकर आंदोलन करने की भी बात कही। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख हिमांशु पांडे, सूरज पांडे, जीनू पांडे आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मृतक आश्रितों ने नौकरी के लिए सौंपा मांगपत्र
Next: मनीष बिष्ट बने पाटी के नए एसडीएम

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.