Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • यूपी : कैबिनेट मंत्री राकेश सचान फरार, अवैध हथियार मामले में होनी थी सजा
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

यूपी : कैबिनेट मंत्री राकेश सचान फरार, अवैध हथियार मामले में होनी थी सजा

RNS INDIA NEWS 08/08/2022
rns featured image new

कानपुर (आरएनएस)। उत्तरप्रदेश राज्य मंत्रिमंडल के कैबिनेट मंत्री राकेश मचान अचानक कानपुर की एक अदालत से फरार हो गए। उनके इस तरह से फरार होने के चलते उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गौरतलब है कि कानपुर की एक अदालत ने शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान को शस्त्र अधिनियम के तीन दशक से अधिक पुराने मामले में दोषी ठहराया। वहीं दूसरी ओर सीएमएम कोर्ट के पेशकार ने मंत्री राकेश सचान समेत तीन लोगों के खिलाफ कानपुर में कोतवाली थाने में एफआईआर के लिए तहरीर दी है। पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में जो निकलकर आयेगा, उसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जायेगी।

यूपी सरकार में मंत्री राकेश सचान के खिलाफ 35 साल पुराने एक मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इस मामले में शनिवार को फैसला आना था। पूरा मामला एसीएमएम आलोक यादव के कोर्ट में चल रहा है। फैसला आने से पहले मंत्री राकेश सचान कोर्ट पहुंचे। आरोप है कि फैसला सुनाने से पहले ही राकेश सचान मौके से भाग निकले। उनके वकील ने ऑर्डर कॉपी छीनने की कोशिश की, हालांकि ऑर्डर कॉपी छीनने की पुष्टि किसी ने नहीं की, लेकिन कस्टडी में लेने से पहले ही मंत्री राकेश सचान भाग निकले।
वहीं इस मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए ट्वीट किया, बीजेपी के मंत्री के साथ-साथ फरार आईपीएस को भी ढूंढ लीजिएगा।

मामले ने तूल पकड़ा और राकेश सचान के खिलाफ कोर्ट के पेशकार ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है। ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि तहरीर कोर्ट के पेशकार ने मंत्री राकेश सचान के खिलाफ दी है, जिसमें फैसला सुनाने से पहले भाग जाने और विवाद जैसी बात लिखी है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज चेक किये जायेंगे। एसीपी कोतवाली की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
मंत्री राकेश सचान का कहना है कि एसीएमएम की कोर्ट पहुंचे थे। पुराने मामले में फैसला सुनाने की बात सामने आई थी। लेकिन अचानक तबियत खराब होने पर वह चले गये थे। अगली तारीख के लिए एप्लिकेशन दी गयी है। जिसे जज ने रख लिया और फाइल लेकर मंत्री के भागने वाली बात गलत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 08 अगस्त
Next: देश की सबसे बड़ी वैज्ञानिक संस्था को मिली पहली महिला डीजी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.