Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • यूनियनों के नाम पर वसूली को लेकर एसएसपी सख्त
  • हरिद्वार

यूनियनों के नाम पर वसूली को लेकर एसएसपी सख्त

RNS INDIA NEWS 02/12/2022
rns featured image new

हरिद्वार। यूनियनों के नाम पर नए ई रिक्शा चालकों से 5100 रुपये की वसूली किए जाने की शिकायत सामने आने पर एसएसपी ने सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी ने साफ तौर पर अधीनस्थों को हिदायत दी कि इस तरह की शिकायत मिलने पर चौथ वसूली का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इधर, दूसरे दिन यातायात पुलिस एवं सीपीयू ने ई रिक्शाओं की चेकिंग करते हुए रुटवार चलने की हिदायत दी।
ई रिक्शाओं को लेकर जारी की गई नई व्यवस्था के दूसरे दिन भी पुलिस अलर्ट रही। यातायात पुलिस से लेकर सीपीयू ने शहर में अलग अलग जगह ई रिक्शाओं को रोका। जिन ई रिक्शाओं पर निर्धारित रूट से संबंधित रंग की प्लेट लगी मिली, उसे जाने दिया गया। यदि किसी ई रिक्शा पर प्लेट नहीं लगी थी, उसे वापस भेज दिया गया। दिन भर पुलिसकर्मी इसी चेकिंग में जुटे रहे। वहीं दूसरे दिन कुछ ई रिक्शा चालकों ने पुलिस को दबी जुबां में शिकायत की थी कि खुद को यूनियन का पदाधिकारी बताकर कुछ लोग रूट पर चलने के नाम पर रकम की डिमांड कर रहे हैं।
यह बात सामने आने पर एसएसपी अजय सिंह ने यातायात निरीक्षक विकास पुंडिर को निर्देश दिए कि यूनियन से नहीं जुड़े ई रिक्शाओं के लिए रूट अब यातायात पुलिस ही निर्धारित करेगी। किसी भी यूनियन का किसी ई रिक्शा चालक पर दबाव नहीं रहेगा। एसएसपी ने दो टूक कहा कि कोई भी ई-रिक्शा चालक बीच सड़क में ई-रिक्शा पार्क कर सवारी उतार या बैठा नहीं सकेगा। ऐसा करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होना तय है। उन्होंने कहा कि सभी का सत्यापन कराया जाना बेहद आवश्यक है, क्योंकि पूर्व में कई दफा ई-रिक्शा चालकों का अपराध में लिप्त होना सामने आया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजार के होटल-ढाबों में शराब पिलाने वालों पर की जाए कड़ी कार्रवाई
Next: तीन सौ से अधिक शिक्षकों को नहीं मिला वेतन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.