Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उमंग ऐप के जरिए लाखों कर्मचारियों ने निकाला पीएफ का पैसा
  • राष्ट्रीय

उमंग ऐप के जरिए लाखों कर्मचारियों ने निकाला पीएफ का पैसा

RNS INDIA NEWS 11/08/2020
umang

नई दिल्ली। यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस (उमंग) कोविड-19 महामारी के दौरान ईपीएफओ के सदस्यों के बीच काफी प्रभावकारी एवं लोकप्रिय रहा क्योंकि उन्हें घर बैठे ही बिना किसी बाधा के निरंतर सेवाएं मिलती रहीं। मौजूदा समय में कोई भी पीएफ सदस्य ‘उमंगÓ ऐप का उपयोग कर अपने मोबाइल फोन पर ईपीएफओ की 16 विभिन्न सेवाएं प्राप्त कर सकता है।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का कहना है कि ईपीएफओ की ये सेवाएं पाने के लिए एक सक्रिय यूएएन और ईपीएफओ में पंजीकृत मोबाइल नंबर रहना आवश्यक है। उमंग ऐप पर ईपीएफओ की सदस्य-केन्द्रित सेवाओं का व्यापक उपयोग कोविड-19 महामारी के दौरान इसके सदस्यों ने किया। मंत्रालय के अनुसार अप्रैल से जुलाई, 2020 के दौरान उमंग ऐप के जरिए कुल 11.27 लाख दावे दाखिल या प्रस्तुत किए गए। यह दिसम्बर 2019 से मार्च 2020 तक की कोविड-19 से पहले की अवधि की तुलना में 180 फीसदी अधिक है क्योंकि इस दौरान ऐप के जरिए केवल 3.97 लाख दावे ही प्रस्तुत किए गए थे। उमंग ऐप से सदस्यों को कोविड-19 महामारी के दौरान कहीं भी आने-जाने पर लगी पाबंदी के बावजूद ईपीएफओ की सेवाएं प्राप्त करने में कोई भी परेशानी नहीं उठानी पड़ी। दरअसल, इस सुविधा से ईपीएफओ के कार्यालय जाने की जरूरत काफी कम हो गई। मंत्रालय के अनुसार इस ऐप के जरिये आप कर्मचारी भविष्य निधि, पैन, आधार, डिजिलॉकर, गैस बुकिंग, मोबाइल और इलेक्ट्रिसिटी बिल पेमेंट इत्यादि जैसी सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप ईपीएफ में अपना डिपॉजिट देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपके पास ऐक्टिव यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) होना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी वेंटिलेटर सपोर्ट पर, हालत गंभीर
Next: दस राज्यों में संक्रमण रोक लिया, तो कोरोना से जीत जाएगा भारत: मोदी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.