Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर सख्ती, मानक पूरे करने पर ही मिलेगी अनुमति
  • देहरादून

अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर सख्ती, मानक पूरे करने पर ही मिलेगी अनुमति

RNS INDIA NEWS 09/04/2026
rns featured image new

देहरादून। जिले में संचालित और प्रस्तावित अल्ट्रासाउंड व रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटरों के लिए जिला प्रशासन ने सख्त मानक लागू कर दिए हैं। अब केवल उन्हीं केंद्रों को अनुमति दी जाएगी जो सभी तकनीकी और कानूनी मानकों का पूर्ण रूप से पालन करेंगे।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने निर्देश दिए हैं कि अल्ट्रासाउंड सेंटर, क्लीनिक और अस्पतालों के पंजीकरण या नवीनीकरण में किसी भी प्रकार की ढील न बरती जाए। पिछले छह माह से केवल मानक पूरा करने वाले संस्थानों को ही अनुमति दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि सभी संस्थानों के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट, क्लीनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट 2010 और बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का पालन अनिवार्य होगा। साथ ही गर्भस्थ शिशु लिंग जांच रोकने से जुड़े प्रावधानों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

पंजीकरण के लिए भवन की संरचनात्मक सुरक्षा, फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र, बायोमेडिकल कचरा निस्तारण की व्यवस्था, सीवेज ट्रीटमेंट सिस्टम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनापत्ति प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की गहन जांच के बाद ही अनुमति दी जाएगी और किसी भी अनियमितता पर संबंधित सेंटर या अस्पताल के खिलाफ सीलिंग सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठगी में इस्तेमाल बैंक खाते का खुलासा, 82 से अधिक शिकायतें सामने आईं
Next: संगठन की ताकत ही पार्टी की असली पहचान: राज्यमंत्री

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.