Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • गुंजी से ज्योलिंगकांग तक तैनात रहेंगी 10 एंबुलेंस, अल्ट्रा मैराथन में रखा जाएगा धावकों का ध्यान
  • पिथौरागढ़

गुंजी से ज्योलिंगकांग तक तैनात रहेंगी 10 एंबुलेंस, अल्ट्रा मैराथन में रखा जाएगा धावकों का ध्यान

RNS INDIA NEWS 27/10/2025
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। आदि कैलाश क्षेत्र में अल्ट्रा मैराथन (दो नवंबर) के दौरान गुंजी से ज्योलिंगकांग तक 10 एंबुलेंस तैनात रहेंगी। धावकों के स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक भी तैनात रहेंगे। यदि धावकों को कोई समस्या हुई तो इन्हें हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू करने की व्यवस्था भी की जा रही है। डीएम आशीष भटगांई ने अल्ट्रा मैराथन की तैयारियों की जानकारी देते हुए यह बात कही। सोमवार को डीएम ने कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि आदि कैलाश क्षेत्र में अल्ट्रा मैराथन का आयोजन ऐतिहासिक होगा। इससे इस क्षेत्र को विश्व भर में नई पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि मैराथन की सभी तैयारियां पूरी कर लीं गई हैं। मैराथन में देश के विभिन्न हिस्सों के 800 धावक प्रतिभाग करेंगे। डीएम ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र आदि कैलाश में विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच मैराथन में भाग लेने वाले धावकों की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इनके स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से तैयारियां की गई हैं। मैराथन रूट पर गुंजी से ज्योलिंगकांग तक जगह-जगह 10 एंबुलेंस और विशेषज्ञों सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी। यदि किसी भी धावक का स्वास्थ्य बिगड़ा तो उसे रेस्क्यू करने के लिए हेलिकॉप्टर भी तैनात रहेगा।
होम स्टे में रहेंगे धावक: डीएम ने बताया कि धावकों के ठहरने की व्यवस्था होम स्टे में होगी। आईटीबीपी और सेना ने भी अपने कैंपों में धावकों को ठहराने की व्यवस्था की है। डीएम ने बताया कि धावकों का गहनता से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा जिसमें फिट धावकों को ही प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेमिका ने शादी करने से किया इन्कार तो युवक ने फंदा लगाकर जान दी
Next: खतरनाक होता जा रहा चक्रवात मोंथा, 9 राज्यों में दिखेगा असर

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.