Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/08/2022
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने आयोग का पेपर लीक कराने और राज्य में विभिन्न परीक्षाओं में नकल कराने वाले एक और गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तरप्रदेश के कुछ लोगों के साथ मिलकर कुमाऊं क्षेत्र में ऑनलाइन सेंटरों से आयोग की परीक्षाओं के पेपर लीक कराता था। आरोपी ने पूछताछ में 35 से ज्यादा अभ्यर्थियों को नकल कराने की बात स्वीकार की है। इधर, पेपर लीक मामले में गढ़वाल और कुमाऊं में दो नकल माफियाओं के मास्टरमाइंड समेत एसटीएफ अब तक 27 गिरफ्तारी कर चुकी है। जबकि अभी भी जिम्मेदार अफसर और कई सफेदपोश जांच से बचते फिर रहे हैं।
उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में नित नया खुलासा हो रहा है। एसटीएफ ने सबसे पहले गढ़वाल से हाकम सिंह रावत और कुमाऊं से चंदन सिंह मनराल को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पेपर लीक में मास्टमाइंड की भूमिका निभाई है। जबकि गत दिवस एसटीएफ ने आरआईएमएस कंपनी लखनऊ का मालिक राजेश चौहान को एसटीएफ उत्तराखंड ने पेपर लीक करने और केंद्रपाल व अन्य के माध्यम से सौदा करने के साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया था। राजेश को अभी तक सबसे बड़ा मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। इधर, आज एसटीएफ द्वारा परीक्षा लीक मामले में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नकल माफिया के एक और गठजोड़ का पर्दाफाश किया है। इसके साथ ही नकल के नए सेंटर का भी खुलासा हुआ है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आज वीपीडीओ परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी शशिकांत हाल निवासी हल्द्वानी को गहन पूछताछ और पुख्ता साक्ष्यो पर गिरफ्तार किया है। एसटीएफ टीम द्वारा नैनीताल के डिंगता रिजॉर्ट धनाचूली बैंड में नकल कराए गए 35 छात्रों को पूछताछ के बाद चिन्हित किया है।अभियुक्त के अपने खुद के 04 ऑनलाइन परीक्षा केंद्र हल्द्वानी, अल्मोड़ा, चम्पावत,पिथौरागढ़ में खोले हुए हैं। परीक्षा केंद्रों में अब तक जानकारी के अनुसार 40 से अधिक परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की गई हैं। उत्तरप्रदेश के नकल माफिया शशिकांत पर उत्तराखंड में वर्ष 2013 में सीटीईटी परीक्षा में नकल कराने पर हल्द्वानी में भी है मुकदमा दर्ज है। जल्द इस गैंग के दूसरे लोग भी सलाखों के भीतर होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाराणसी में गंगा ने पार किया लाल निशान, हजारों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए
Next: यूकेएसएसएससी के चयनित अभ्यर्थियों ने की पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत से मुलाकात

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.