Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उक्रांद ने की अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग
  • देहरादून

उक्रांद ने की अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या प्रकरण में सीबीआई जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 05/08/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय ने सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून कुसुम चौहान के माध्यम से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या/हत्या मामले में प्रधानमंत्री को पत्र प्रेषित करके कांड की सीबीआई जांच की मांग की है। प्रधानमंत्री को प्रेषित पत्र में उन्होंने कहा है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या/हत्या मामले कि जांच को लेकर मुंबई पुलिस एवं बिहार पुलिस में टकराव अत्यंत दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे संवेदनशील मामले में दो राज्यों की पुलिस को मिलकर जहां आपसी समन्वय बनाकर काम करना चाहिए था, वही दोनों राज्यों की पुलिस आपस में एक दूसरे को सहयोग नहीं कर रही हैं। किसी भी राज्य में अपराध होने पर दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए। नागरिक किसी राज्य अथवा देश का हो विधि सम्मत कार्रवाई की जानी आवश्यक है। जिससे भारत में लागू भारतीय दंड संहिता में लोगों का विश्वास कायम रहे। हमारी पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन है अत: गृह मंत्रालय को इस मामले में तत्काल संज्ञान लेना चाहिए एवं महाराष्ट्र के डीजीपी को तत्काल हटा कर मामले की सीबीआई जांच की जानी आवश्यक है ताकि देश की जनता के सम्मुख सच्चाई आ सके और इसमें सम्मिलित लोगों की पहचान की जानी चाहिए। इस प्रकरण पर उत्तराखंड क्रांति दल आपसे मांग करता है कि इस मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति करने का कष्ट करें,साथ ही आपसे अनुरोध है कि उत्तराखंड एक नवोदित प्रदेश है और यहां के पुलिसकर्मी कर्मठ ,ईमानदार एवं अपने ड्यूटी के प्रति हमेशा लगन शील है। राज्य के पुलिस कर्मियों को गोपनीय कार्यों, सूचनाओं का संकलन एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अधिग्रहण करने का कष्ट करें।जो देश के लिए भविष्य में उपयोगी सिद्ध होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिस्पोजल सामान विक्रेताओं ने स्पीकर से लगाई गुहार
Next: जड़ी-बूटी दिवस के रूप में मनाया गया आचार्य बालकृष्ण का जन्मदिवस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.