Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ‘जितना जल्दी हो सके, उतना बेहतर’ यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करना चाहते हैं पुतिन
  • अंतरराष्ट्रीय

‘जितना जल्दी हो सके, उतना बेहतर’ यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करना चाहते हैं पुतिन

RNS INDIA NEWS 24/12/2022
rns featured image new

मास्को। यूक्रेन व रूस में युद्ध अभी जारी है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अमेरिका के दौरे पर है। वहीं दौरे दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि रूस अब युक्रेन में युद्ध को खत्म करना चाहता है, लेकिन इसके लिए कूटनीतिक समाधान करना होगा। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि हम युद्ध के लिए कोई समझौता नहीं करेंगे। हम झुकने वाले नहीं है।
वहीं पुतिन ने कहा कि हमारा लक्ष्य इस संघर्ष को समाप्त करना है। हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं और प्रयास करना जारी रखेंगे। इसलिए हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि यह सब समाप्त हो जाए और जितनी जल्दी हो, उतना अच्छा है। युक्रेन में संघर्ष के शीघ्र अंत के लिए अनिवार्य रूप से एक कूटनीतिक समाधान शामिल होगा।
वहीं, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि पुतिन ने संकेत दिया है कि वह बातचीत के लिए तैयार हैं। 24 फरवरी को युक्रेन पर रूस के आक्रमण के साथ शुरू हुए युद्ध का अंत अभी नहीं लग रहा है। किर्बी ने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग के दौरान संवाददाताओं से कहा, जो कुछ भी वह (पुतिन) जमीन पर और हवा में कर रहे हैं, वह एक ऐसे व्यक्ति की छवि बनाता है जो युक्रेन लोगों पर हिंसा जारी रखना चाहता है और युद्ध आगे बढऩा चाहता है।
वहीं अमेरिकी दौरे पर युक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वे रूस से युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने रूसी हमले से मुकाबला करने के लिए अमेरिकी समर्थन पर अदा करते हुए कहा, हम झुकने वाले नहीं हैं। जेलेंस्की ने अमेरिकी संसद में कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बैठक में उन्होंने 10 बिंदुओं वाले शांति सूत्र का प्रस्ताव रखा है, जो भविष्य में साझा सुरक्षा गारंटी देगा।
इससे कुछ समय पहले अमेरिका ने युक्रेन को 1.85 अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने की घोषणा की। अमेरिकी संसद में जेलेंस्की ने कहा, वह इस यात्रा पर पहले आना चाहते थे लेकिन इस वक्त उनकी यात्रा बताती है कि अमेरिकी मदद से अब हालात काबू में हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिकी संसद हमारे मूल्यों, सिद्धांतों और स्वतंत्रता की रक्षा करने में सहायता करना जारी रखेगी और युक्रेन को अतिरिक्त 45 अरब डॉलर की सहायता देगी।
युक्रेन में अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाएगा रूस : पुतिन
रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि पश्चिम समर्थित युक्रेन में हम अपनी सैन्य क्षमता को और अधिक विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने परमाणु शस्त्रागार की लड़ाकू तैयारी को बढ़ाएगा। पुतिन ने अपने देश के उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान कहा, सशस्त्र बल और हमारे सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता लगातार और हर दिन बढ़ रही है, हम इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला, विस्फोटकों से लदे हमलावर ने खुद को उड़ाया- कई लोगों की मौत की सूचना
Next: लोक सभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित, 97 प्रतिशत हुआ कामकाज

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.