Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • योजनाओं के सफल कियान्वयन के दिए निर्देश
  • उत्तरकाशी

योजनाओं के सफल कियान्वयन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/01/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए अनुसूचित जाति कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक में आयोग के अध्यक्ष कुमार ने शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा देने और स्तर में सुधार करते हुए साक्षरता दर को बेहतर बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि तिलोथ स्थित अम्बेडकर छात्रावास में अध्ययनरत छात्राओं को रहने, खाने पीने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। अनुसूचित जाति के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का काम करें, ताकि जरूरतमंदों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर भी बल दिया। कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करें। समय समय पर सुदरवर्ती क्षेत्रों में कैम्प लगाकर ग्रामीण लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाय। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जो इलाज नहीं करा पाते हैं या आर्थिक रूप से अक्षम हैं उन्हें आयुष्मान योजना के तहत शत प्रतिशत लाभान्वित करें। उन्होंने मजदूर, किसानों के श्रम कार्ड बनाने पर जोर दिया। स्वरोजगार के क्षेत्र में उद्यान विभाग को बागवानी, मशरूम उत्पादन एवं अन्य रोजगार के संसाधनों के माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार सृजन पर भी जोर दिया। बैठक में डीएम अभिषेक रुहेला ने अनुसूचित जाति कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी आयोग को दी। इस मौके पर एसपी अर्पण यदुवंशी, एडीएम तीर्थपाल सिंह आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रभागीय प्रबंधकों पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल
Next: प्रधानमंत्री 20-22 जनवरी के बीच सभी राज्यों के डीजीपी संग समीक्षा बैठक करेंगे

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.