Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद का रिजल्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद का रिजल्ट जारी

RNS INDIA NEWS 24/05/2023
40

पूर्व मध्यमा का रिजल्ट 89.58%और उत्तर मध्यमा का 87.38% रहा

हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) और उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पूर्व मध्यमा का रिजल्ट 89.58 और उत्तर मध्यमा का 87.38 प्रतिशत रहा है। बुधवार को उत्तराखंड संस्कृत अकादमी में उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद के निदेशक शिव प्रसाद खाली और परिषद के सचिव डॉ. वाजश्रवा ने रिजल्ट जारी किया। डॉ. वाजश्रवा ने बताया कि पूर्व मध्यमा की बोर्ड परीक्षा में दुर्गादत्त कपिलाश्रमी संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी नैनीताल के जय पपनै ने 87.4% अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। श्रीजयदयाल अग्रवाल संस्कृत विद्यालय श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के अभिषेक ममंगाई 82.2 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे स्थान पर रहे हैं, जबकि श्रीभारती संस्कृत विद्यालय कनखल हरिद्वार के सुबोध व्यास 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहे हैं। इसी प्रकार उत्तर मध्यमा की बोर्ड परीक्षा में ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी सिद्धपीठ, झॉजण सितोनस्यू पौड़ी गढ़वाल के अजय कैंथोला 82.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे। श्रीस्वर्गाश्रम ट्रस्ट संस्कृत विद्यालय स्वर्गाश्रम पौड़ी गढ़वाल के सुधेश बडोनी 82.2 और श्रीदुर्गादत्त कपिलाश्रमी संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी नैनीताल के लोकेंद्र चंद्र बडसिलिया 82.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। श्री रघुनाथ कीर्ति आदर्श संस्कृत महाविद्यालय देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल के अमन भट्ट 81.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहे।।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खनन कारोबार छिना तो आंदोलन करेंगे जीएमवीएन कर्मी
Next: बगड़ स्कूल दौलाघाट में मेडिकल कैंप आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.