Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खनन कारोबार छिना तो आंदोलन करेंगे जीएमवीएन कर्मी
  • देहरादून

खनन कारोबार छिना तो आंदोलन करेंगे जीएमवीएन कर्मी

RNS INDIA NEWS 24/05/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। कर्मचारी संघ गढ़वाल मंडल विकास निगम ने सरकार पर जीएमवीएन के आय के स्रोत कम करने का आरोप लगाया है। चेताया कि खनन कारोबार को निगम से छीनकर वन विभाग को सौंपा तो वे प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बुधवार को ऋषिकेश बाईपास मार्ग स्थित गेस्ट हाउस में कर्मचारी संघ जीएमवीएन के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें निगम कर्मियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक का संचालन कर रहे बीएम जुयाल ने कहा कि संज्ञान में आया है कि सरकार खनन पट्टों को जीएमवीएन से वापस लेकर वन विभाग को सौंपने की तैयारी कर रही है, इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। निगम कर्मियों ने एक स्वर में खनन पट्टे वापस लिए जाने का पुरजोर विरोध किया। कहा कि निगम के आय के स्रोत खत्म करने की मंशा को कामयाब नहीं होने देंगे। खनन कारोबार में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने खनन कार्य सरकारी निगमों को दिया था। अब अचानक खनन नीति में बदलाव करना समझ से परे है। जीएमवीएन की आय के स्रोत को छीनना समान वेतन पर कार्य करने वाले कर्मियों के मौलिक अधिकारों पर कुठाराघात है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जल्द इस मामले एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेगा। मौके पर रायचंद रावत, रणवीर सिंह रावत, भूपेंद्र बिष्ट, श्याम सिंह पंवार, राजपाल कंडारी, रमेश भट्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो दिवसीय कौशलम् पाठ्यचर्या शिक्षक अभिमुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन
Next: उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद का रिजल्ट जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.