Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड दौरे पर देहरादून पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड दौरे पर देहरादून पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

RNS INDIA NEWS 14/04/2023
09

देहरादून। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिन के उत्तराखण्ड के दौरे पर आज देहरादून पहुंचे। गढ़ी कैंट देहरादून स्थित डॉ बी.आर. अम्बेडकर मेमोरियल पार्क पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर पार्क में स्थित उनकी मूर्ति पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और देश की पूर्व प्रथम महिला सविता कोविंद ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।  इस दौरान मूर्ति के नए स्वरूप को देखकर कोविंद ने कैंट बोर्ड के अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने इस मूर्ति के संबंध में अपनी स्मृति साझा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड भ्रमण के दौरान बाबा साहेब की मूर्ति के छोटा और उनके गरिमा के अनुरूप न होने की बात को राज्यपाल जी ने संज्ञान लेते हुए इस मूर्ति का जीर्णोद्धार कर एक नया और भव्य स्वरूप दिया है, जिसके लिए उन्होंने राज्यपाल सहित कैंट बोर्ड के सभी अधिकारियों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए अध्यक्ष कैंट बोर्ड ब्रिगेडियर अनिर्बान दत्ता और सीईओ अभिनव सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया चंपावत में भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग
Next: नेशनल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता हेतु 200 पहलवानों के कराया रजिस्ट्रेशन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.