Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूकेडी ने की अलग स्वास्थ्य मंत्री की मांग
  • देहरादून

यूकेडी ने की अलग स्वास्थ्य मंत्री की मांग

RNS INDIA NEWS 27/04/2021
rns featured image new

पिछले साल कोविड-19 लहर से भी उत्तराखंड सरकार ने सबक नहीं लिया

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि पिछले साल कोविड-19 लहर से भी उत्तराखंड सरकार ने सबक नहीं लिया। यहां तक कि कोविड-19 सेंटर के लिए मंगवाए गए बेड भी गोदामों में डंप पड़े हुए हैं और वेंटिलेटर धूल फांक रहे हैं। तमाम जगहों पर आईसीयू के निर्माण अधूरेेे पड़े हुए है और वेंटीलेटर धूल फांक रहे हैं। शिव प्रसाद सेमवाल ने रेमडिसीविर जैसी दवाइयों और ऑक्सीजन की कालाबाजारी के लिए भी भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कालाबाजारी रोकने तथा मांग पूरी करने में सरकार जरा भी रुचि नहीं ले रही है। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता शांति भट्ट ने भाजपा के मंत्री हरक सिंह रावत के भांजे को भी बेड ना मिलने पर सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया और कहा कि अधिकारियों और अस्पतालों की जिम्मेदारी तय न होने से दवाइयां और अन्य सामान कई गुना अधिक कीमतों पर मिल रहा है। केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार को डेंटल सर्जन से लेकर तमाम आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक डॉक्टरों सहित सभी तरह के स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सेवाएं लेनी चाहिए। श्री सेमवाल ने देहरादून, ऋषिकेश में कर्फ्यू के हालातों के बावजूद हरिद्वार में शाही स्नान को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। सेमवाल ने कहा कि हरिद्वार में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है, उसके बावजूद सरकार जरूरी एहतियात नहीं बरत रही है। यूकेडी ने सरकार से मांग की कि यदि कोविड-19 की दूसरी लहर से सही तरीके से निपटना है तो इसके लिए पूरी तरह से समर्पित एक कैबिनेट मंत्री को स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा दिया जाए और उनके अधीन एक सचिव को पूरी तरह से इसके लिए तैनात किया जाए। उत्तराखंड क्रांति दल ने कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को छुपाने के लिए कम जांचें करवाने का आरोप भी सरकार पर लगाया। प्रेस वार्ता में केंद्रीय पदाधिकारी लताफत हुसैन, राजेंद्र प्रधान आदि भी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जाम की वजह से दो बार फंसी एम्बुलेंस
Next: हाईटेक बेड (फाओलर) की सूचना क्यों छुपाई स्वास्थ्य महानिदेशालय ने: मोर्चा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.