Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • भर्ती घोटालों के राजनीतिक सूत्रधारों को बचाने के हो रहे हैं प्रयास
  • पिथौरागढ़

भर्ती घोटालों के राजनीतिक सूत्रधारों को बचाने के हो रहे हैं प्रयास

RNS INDIA NEWS 28/08/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। प्रदेश में भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच पर यूकेडी भी मुखर हो गई है। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने भर्ती घोटालों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में भर्ती घोटालों की हर रोज नई परतें खुल रही हैं। सरकार एसटीएफ से इसकी जांच करा रही है। लेकिन एसटीएफ इन घोटालों के राजनीतिक सूत्रधारों तक नहीं पहुंच सकती। नौकरशाही व राजनीति की बढ़ी मछलियां भी इन घोटालों में शामिल है। यदि भाजपा सरकार वास्त्व में जीरो टॉलरेंस की बात करती है तो उसे इन घोटालों की सीबीआई जांच करानी चाहिए। लेकिन वह इससे बच रही है। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने प्रेस बयान जारी कर कहा प्रदेश गठन में जिन दो शक्तियों महिला व युवा शक्ति ने सर्वाधिक योगदान व बलिदान दिया, आज भाजपा सरकार उन्हीं के साथ अन्याय कर रही है। सरकार महिला आरक्षण का न्यायालय में कोई बचाव नहीं कर सकी। युवा शक्ति के साथ प्रदेश में इतना बढ़ा छल हो रहा है, जो सब देख रहे हैं। यूकेएसएसएसी, विधानसभा, पुलिस, पटवारी, वन विभाग की भर्तियों में बढ़ा घोटाला सामने आया है, जिसकी हर रोज नई परतें खुल रही हैं। जिस तरह भर्तियों में घोटाला कर युवाओं के साथ धोखा किया गया है उससे वे आहत हैं। एसटीएफ इन घोटालों की जांच कर रही है। प्रदेश के मुखिया भी बयानों में इसे लेकर कड़े तेवर दिखा रहे हैं। लेकिन अब तक एसटीएफ इन घोटालों की छोटी मछलियों तक ही पहुंच सकी है। जबकि इन घोटलों में नौकरशाही व राजनीति की बढ़ी मछलियां शामिल हैं, जिन तक एसटीएफ का पहुंचना नामुमकिन है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाई में गिरी बोलेरो, एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल
Next: कनाडा में मंकीपॉक्स के 1228 मामले

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.