Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग करेगा 2652 पदों पर भर्ती
  • उत्तराखंड

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग करेगा 2652 पदों पर भर्ती

RNS INDIA NEWS 29/12/2021
default featured image

लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोग की बैठक आयोजित की गई तथा कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इनमें उत्तराखण्ड शासन के विभिन्न विभागों से प्राप्त 2652 पदों के अधियाचनों, जिनमें मुख्य रूप से प्रवक्ता, राजकीय इण्टर कॉलेज, सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 (पीसीएस), सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा- 2019 (लोवर पीसीएस), सम्मिलित राज्य अभियन्त्रण (ए०ई०) सेवा परीक्षा- 2021, संयुक्त कनिष्ठ अभियन्ता (जे०ई० ) परीक्षा – 2021, असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय महाविद्यालय आदि शामिल हैं, को एक साल यानि वर्ष 2022 के अंदर ही सम्पादित / पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।
इसमें विज्ञापन से लेकर आवेदन-पत्रों को ऑनलाईन आमन्त्रित किया जाना प्राप्त आवेदन-पत्रों की सन्निरीक्षा, नियमानुसार चयन परीक्षाओं यथा- प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार परीक्षा का चरणबद्ध तरीके से सम्पादन कराया जाना सुनिश्चित कराते हुए चयन संस्तुति शासन के सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किये जाने तक के प्रत्येक स्तर की एक समयसीमा तय की जा रही हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार द्वारा इस बारे में आयोग के समस्त अधिकारियों से स्पष्ट तौर पर कहा गया कि किसी भी स्तर पर कोई देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा इसके लिए आयोग के प्रत्येक अधिकारी / कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि मॉनीटरिंग के लिए आयोग में डैशबोर्ड तैयार किया जाए। समस्त परीक्षाओं को समानान्तर तरीके से संचालित करने के लिए आयोग के मा० सदस्यगण की उपसमितियाँ गठित की जा रही हैं तथा समस्त चयन परीक्षाओं को इन उपसमितियों के पर्यवेक्षण में ही सम्पन्न कराया जाएगा, ताकि आयोग निर्धारित लक्ष्यों को तयसीमा के अंदर हासिल कर सके तथा ससमय उत्कृष्ट मानव संसाधन राज्य सरकार को उपलब्ध कराये जा सकें। बैठक में सदस्यगण प्रो० (डॉ०) जे.एम.एस. राणा, भुवन चन्द्र, डॉ० रविदत्त गोदियाल, अनिल कुमार राणा तथा सचिव कर्मेन्द्र सिंह एवं परीक्षा नियन्त्रक एस.एल. सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 29 दिसम्बर
Next: कार हादसे में बाल-बाल बचे कैबिनेट मंत्री चुफाल की एस्कॉर्ट में शामिल पुलिसकर्मी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.