Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूजेवीएनएल ने एक दिन में बिजली उत्पादन का बनाया रिकॉर्ड
  • देहरादून

यूजेवीएनएल ने एक दिन में बिजली उत्पादन का बनाया रिकॉर्ड

RNS INDIA NEWS 15/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड जल विद्युत निगम ने एक दिन में सबसे अधिक बिजली उत्पादन का नया 25.97 मिलियन यूनिट का रिकॉर्ड बनाया। यूजेवीएनएल की स्थापना के बाद ये सबसे अधिक उत्पादन का रिकॉर्ड है7 इससे पहले पांच अगस्त 2023 को सबसे अधिक 25.96 एमयू बिजली उत्पादन हुआ था।  यूजेवीएनएल के एमडी डॉ. संदीप सिंघल ने बताया कि 13 अगस्त को 25.9788 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन हुआ। इस वर्ष कुछ परियोजनाओं के जल संग्रहण क्षेत्रों में अतिवृष्टि की स्थिति रही। यमुना और टौंस का जलस्तर पिछले साल की तुलना में 38 प्रतिशत और 20 प्रतिशत कम रहा। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी परियोजनाओं से रिकार्ड बिजली उत्पादन हुआ। यह सब इसीलिए संभव हो पाया, क्योंकि इस वर्ष मानसून से पहले ही पूर्व योजनाबद्ध तरीके से कार्ययोजना बनाई गई। ये सब पॉवर हाउस की मशीनों के बेहतर संचालन, रखरखाव और कार्मिकों के उत्कृष्ट कार्य से ही संभव हो पाया। बेहतर कार्य संस्कृति तथा कार्मिकों की दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन से इसी तरह बिजली उत्पादन बढ़ाया जाएगा।
ये रहा बिजली उत्पादन
छिबरो 4.847 मिलियन यूनिट, खोदरी 2.161 एमयू, ढकरानी 0.453 एमयू, ढालीपुर 1.211 एमयू, कुल्हाल 0.723 एमयू, व्यासी 2.928 एमयू, मनेरी भाली प्रथम (तिलोथ) 2.211 एमयू, मनेरी भाली द्वितीय (धरासु) 6.826 एमयू, चीला 3.027 एमयू, खटीमा 0.827 एमयू, पथरी 0.369 एमयू, मोहम्मदपुर 0.155 एमयू, ग्लोगी 0.033 एमयू, दुनाव 0.015 एमयू, काली गंगा प्रथम 0.047 एमयू, काली गंगा द्वितीय 0.019 एमयू, मद्महेश्वर 0.127 एमयू।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर लिंचोली में तीन और शव बरामद, मृतकों की हुई पहचान
Next: बेसिक शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग की तिथि बदलने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.