Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर लिंचोली में तीन और शव बरामद, मृतकों की हुई पहचान
  • रुद्रप्रयाग

उत्तराखंड में केदारनाथ मार्ग पर लिंचोली में तीन और शव बरामद, मृतकों की हुई पहचान

RNS INDIA NEWS 15/08/2024
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।   उत्तराखंड के केदारनाथ पैदल मार्ग पर पिछले माह अतिवृष्टि और बादल फटने से आई आपदा के मलबे से गुरुवार को तीन और शव मिले। रुद्रप्रयाग जिला आपदा केंद्र के अनुसार, ये शव दोपहर बाद तलाशी अभियान के दौरान लिंचोली से बरामद हुए। शवों के पास मिले आधार और एटीएम कार्ड के जरिये मृतकों की पहचान सुमित शुक्ला, कृष्ण पटेल और लाल बहादुर पटेल के रूप में की गई है।
31 जुलाई की रात केदारनाथ के पैदल रास्ते में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ था। लिंचोली पड़ाव में भी भूस्खलन होने से उसके मलबे में लोग दब गए थे।
लिंचोली में दो लोगों के शव पहले बरामद हुए थे, जबकि गुरुवार को तीन और शव मिले। आज जिन लोगों के शव मिले उनमें सुमित शुक्ला (21) गाजियाबाद का निवासी था, जबकि दो अन्य के बारे में यह पता नहीं चल पाया कि वे कहां के रहने वाले थे।
मौसम बचाव अभियान में खराब मौसम भी बाधा बना। बचाव कार्य में वायुसेना के चिनूक और एमआई-17 हेलीकॉप्टरों को भी लगाया गया था। निजी हेलीकॉप्टरों की मदद से भी यात्रियों को रेस्क्यू कर शेरसी हेलीपैड पहुंचाया गया। इस आपदा में करीब 20 लोगों की मौत हो गई थी।
केदार घाटी में 31 जुलाई की रात को आई आपदा के बाद से एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ व लोकल पुलिस राहत-बचाव अभियान में जुटे रहे। इस दौरान हजारों लोगों को रेस्क्यू किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रदेश में आपदा से उत्पन्न स्थिति पर नजर बनाए थे। पीएमओ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हरसंभव मदद का भरोसा दिया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी को फोन कर आपदा और नुकसान की जानकारी लेकर लोगों की सुरक्षा के लिए सहायता का आश्वासन दिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक को चाकू मारकर किया घायल, आरोपी गिरफ्तार
Next: यूजेवीएनएल ने एक दिन में बिजली उत्पादन का बनाया रिकॉर्ड

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सोनी बिनसर के पास कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.