Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उद्यान विभाग के अधिकारियों व मौन पालकों ने की राज्यपाल से भेंट
  • देहरादून

उद्यान विभाग के अधिकारियों व मौन पालकों ने की राज्यपाल से भेंट

RNS INDIA NEWS 06/12/2022
14 (4)

प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उत्पादित शहद एवं पॉलेन (पराग कण) किया भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) से मंगलवार को राजभवन में उद्यान विभाग के अधिकारियों व मौन पालकों ने मुलाकात कर प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उत्पादित शहद एवं पॉलेन (पराग कण) भेंट किया। राज्यपाल के निर्देश पर उद्यान विभाग द्वारा वैली ऑफ फ्लावर्स के आसपास के क्षेत्र गोविंदघाट, घाँघरिया व चोपता के आसपास बसंत उत्सव के समय 10 बॉक्स लगाए गए थे, इन 10 बॉक्स से उच्च गुणवत्ता का 300 किलो शहद उत्पादित किया गया है। जिसमें रानी मधुमक्खी के लिए मधुमक्खियों द्वारा उत्पादित रॉयल जैली शहद भी शामिल है।
राज्यपाल ने कहा कि पॉलेन में अत्यंत औषधीय गुण शामिल होते हैं, और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में इसकी कम उपलब्धता के कारण डिमांड बहुत अधिक है। राज्यपाल ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में “मनी फ्रॉम हनी” का लक्ष्य लेकर मौन पालन से संबंधित सभी अभियानों को प्रोत्साहन दिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में उत्पादित शहद के जरिए किसानों को सीधा आर्थिक फायदा पहुंचेगा।
प्रभारी उद्यान, राजभवन दीपक पुरोहित ने बताया कि वसंतोत्सव के समय राजभवन में मौन पालन हेतु 10 बॉक्स लगाए गए थे जिससे 110 किलो शहद उत्पादित किया गया। जिसके बाद राज्यपाल द्वारा 10 बॉक्स उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगाने के निर्देश दिए गए थे। उन्हीं 10 बॉक्स से 300 किलो उच्च गुणवत्ता का शहद उत्पादित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शोध कार्यों के लिए 40 लाख की अनुदान राशि स्वीकृत
Next: डीएम ने बैठक में अनुपस्थित ईई का स्पष्टीकरण किया तलब

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.