Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उद्घाटन मैच में बागेश्वर ने पिथौरागढ़ को हराया
  • उत्तरकाशी

उद्घाटन मैच में बागेश्वर ने पिथौरागढ़ को हराया

RNS INDIA NEWS 22/11/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के मनेरा स्टेडियम में राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल बालिका अण्डर-19 प्रतियोगिता का आगाज हुआ। गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पिथौरागढ़ और बागेश्वर के मध्य खेला गया। इसमें बागेश्वर ने पिथौरागढ़ को 5-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। खेल निदेशालय देहरादून के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय उत्तरकाशी की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच में बागेश्वर टीम की ओर से ज्योति ने 3 गोल, कोमल व मुस्कान ने 1-1 गोल किया। दूसरा मैच उत्तरकाशी व अल्मोड़ा के मध्य खेला गया। इसमें उत्तरकाशी ने अल्मोड़ा को 6-0 से हराया। उत्तरकाशी की ओर से नीतिका ने 2, लबली, नेहा, मोनिका, आंकाक्षा ने 1-1 गोल किया। तीसरा मैच चमोली व नैनीताल के मध्य खेला गया, जो ड्रा रहा। प्रतियोगिता में उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, पिथौरागढ, चमोली, हरिद्वार और पौड़ी समेत कुल 9 टीमें खेल रही हैं। विधायक सुरेश चौहान ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी चेतना अरोड़ा, पमिता उनियाल, विजयपाल मखलोगा, राजीव बहुगुणा, मनोज चौहान, अभिषेक जगूड़ी, सूरज गुसांई, वासुदेव गुसांई, विनोद चौहान, सुशील नौटियाल, कन्हैया रमोला, देशराज बिष्ट, गोपाल उनियाल, प्रदीप राणा, जिला क्रीड़ाधिकारी उत्तरकाशी निधि बिंजोला आदि थे। निर्णायकों में तनवीर अहमद, बिरेन्द्र बिष्ट, पुष्कर जोशी, राकेश रावत, प्रियंका रावत आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क के दोनों ओर पैदल पथ बनाने की मांग
Next: गैस सिलेंडर सप्लायर से दिनदहाड़े ठगी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.