Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सब्जियों की बगिया फिर से हरी-भरी होगी
  • देहरादून

उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सब्जियों की बगिया फिर से हरी-भरी होगी

RNS INDIA NEWS 24/06/2021
rns featured image new

 देहरादून। कोरोना काल में बंद पड़े सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सब्जियों की बगिया फिर से हरी-भरी होगी। साथ ही अन्य 1300 विद्यालयों में भी ऐसी ही बगिया बनाने को प्रोत्साहन दिया जाएगा। मिड डे मील योजना में स्कूली बच्चों के भोजन में ताजी सब्जियों को शामिल करने के लिए किचन गार्डन की इस योजना को और तेजी से बढ़ाने की तैयारी है।
केंद्र और प्रदेश की सरकारें स्कूली बच्चों को कुपोषण से पूरी तरह निजात दिलाने के अभियान पर काम कर रही हैं। इसके लिए मिड डे मील योजना और राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और मात्रा पर खास जोर दिया जा रहा है। बच्चों को भोजन में ताजी सब्जियां खाने को मिलें, इसके लिए विद्यालयों में उपलब्ध भूमि पर किचन गार्डन बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभी तक 1365 विद्यालयों में किचन गार्डन बनाए जा चुके हैं।
ताजी सब्जियों के रूप में पौष्टिक भोजन के साथ ही इस योजना के अन्य दो प्रमुख मकसद भी हैं। किचन गार्डन के माध्यम से बच्चों को कृषि और सब्जियों के बारे में उपयोगी जानकारी मिल रही है। ये जानकारी उन्हें अपने परिवेश से जोड़ने के साथ पौष्टिक भोजन की जरूरत को लेकर उनका ध्यान खींच रही है। पर्यावरण के साथ पानी के उपयोग को लेकर भी बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। यही वजह है कि किचन गार्डन को अब व्यापक रूप से बनाने के लिए विद्यालयों को प्रेरित करने का अभियान तेज किया जा चुका है।
चालू शैक्षिक सत्र 2020-21 में तकरीबन पूरे साल ही कोरोना संकट की वजह से स्कूल खासतौर पर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद हैं और 2021-2022 में भी बंद ही रहने की उम्‍मीद है। ऐसे मे इस वजह से किचन गार्डन की देखरेख नहीं हुई है। नए शैक्षिक सत्र से किचन गार्डन योजना को और तेजी से संचालित करने के निर्देश सरकार ने दिए हैं। विद्यालय खुलते ही पुराने किचन गार्डन दुरुस्त किए जाएंगे। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि कोरोना की वजह से और 500 विद्यालयों में किचन गार्डन नहीं बनाए जा सके हैं। नए सत्र में करीब 1300 और विद्यालयों में किचन गार्डन बनाए जाएंगे। इसके लिए मिड डे मील योजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग
Next: पोखटू गावँ की महिलाओं ने पार्क व नालियों की सफाई की

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.