Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग
  • देहरादून

गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग

RNS INDIA NEWS 24/06/2021
rns featured image new

विकासनगर। क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन प्रेषित कर त्यूणी के बावर क्षेत्र में गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से गुलदार लोगों के पशुओं को निवाला बना रहा है। जिससे पशुपालकों को भारी नुकसान हो रहा है। साथ ही लोगों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। आम आदमी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रविंद्र पंवार के नेतृत्व में जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि कुणा क्षेत्र के खेडा डोरा, ग्राम चौंसाल, दर्मिगाड आदि गांवों में पिछले दो सप्ताह से गुलदार ने लोगों के डेढ दर्जन से अधिक मवेशियों को अपना निवाला बना दिया है। कहा कि गुलदार कभी भी आदमखोर होकर लोगों को अपना शिकार बना सकता है। कहा कि गांवों में लोग अपने खेत खलिहानों में गुलदार के आतंक के चलते काम करने नहीं जा पा रहे हैं। कहा कि वन विभाग को कई बार सूचित कर दिया है। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। ज्ञापन देने वालों में हरीश पंवार, दिग्विजय सिंह पंवार, कपिल, हुकुम सिंह, महेश्वर सिंह, दीवानसिंह, रविंद्र जगवान, करम दास, संजय पंवार, भगत सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेयजल निगम ने पाइप लाइनों के लिए सडक़ें खोदकर छोड़ दी, आमजन परेशान
Next: उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सब्जियों की बगिया फिर से हरी-भरी होगी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.