Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूसीसी के प्रावधानों के खिलाफ भू-कानून संघर्ष समिति का विरोध शुरू
  • देहरादून

यूसीसी के प्रावधानों के खिलाफ भू-कानून संघर्ष समिति का विरोध शुरू

RNS INDIA NEWS 09/02/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।   उत्तराखंड में लागू यूसीसी के कई प्रावधानों को राज्य विरोधी बताते हुए मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि इससे सीधे तौर पर राज्य के मूल निवासियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। मूल निवास, भू-कानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि लोगों ने सशक्त भू-कानून और मूल निवासी की मांग की थी, लेकिन उन्हें यह देकर उल्टा यूसीसी थमा दिया गया है, जबकि राज्य के लोगों ने यह मांगा ही नहीं था। रविवार को अमितग्राम स्थित शहीद स्मारक के पास खाली मैदान में आयोजित स्वाभिमान शंखनाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि राज्य के मूल निवासी हक-हकूक और सांस्कृतिक पहचान बचाने आदि को लेकर भू-कानून और मूल निवास लागू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने इसकी बजाय यूसीसी लागू कर दिया है, जिसमें लिव इन रिलेनशिप जैसे प्रावधान शर्मसार करने वाले हैं। यही नहीं, एक साल राज्य में रहने वाले व्यक्ति को यहां का स्थायी निवासी माना जाएगा, जिससे सीधे तौर पर राज्य के मूल निवासियों के हक भी प्रभावित होंगे। उन्होंने इस कानून के प्रावधानों को राज्य विरोधी बताते हुए लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया। समिति से जुड़े लुसन टोडरिया ने भू-कानून और मूल निवास की मांग को पुरजोर ढंग से उठाने में राज्यवासियों से समर्थन की अपील की। कहा कि यह मूल निवासियों और उनके बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने का संघर्ष में है, जिसमें सभी का योगदान जरूरी है। वहीं, सुधीर राय ने सवाल किया कि, यूसीसी जैसा कानून इतना ही जनहितैषी है तो भाजपा शासित अन्य राज्यों में इसे क्यों लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बैठकों और अन्य माध्यमों से लोगों को इस कानून की बड़ी और मूल निवासियों के भविष्य के लिए खतरनाक खामियों को राज्य के जनजन तक पहुंचाया जाएगा। निर्दलीय मेयर प्रत्याशी रहे दिनेश चंद्र मास्टर ने भी यूसीसी के विभिन्न प्रावधानों पर सवाल उठाते हुए इसे राज्य विरोधी बताया। इस मौके पर कुसुम जोशी, सुरेंद्र सिंह नेगी, रोजनी थपालियाल, सुधीर रतूड़ी, शांति थपलियाल, मदन कोठारी, राहुल रावत, शशि रावत, रेणु नेगी, ममता रमोला, लालमणि रतूड़ी, सत्या कपरूवान, बॉबी रांगड़, आशीष पंवार, विनोद चौहान, हिमांशु रावत, संजय सिलस्वाल, आशुतोष कोठारी, हिमांशु बिजल्वाण, सीताराम राणाकोटी, संजय बुड़ाकोटी, लक्ष्मी बुड़ाकोटी, ऊषा डबराल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शारदा नदी के तेज बहाव में बह रहे बच्चे को बचाया
Next: राशिफल 10 फरवरी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.