Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • यूएई के वित्त मंत्री और दुबई के उप शासक शेख हमदन का निधन
  • अंतरराष्ट्रीय

यूएई के वित्त मंत्री और दुबई के उप शासक शेख हमदन का निधन

RNS INDIA NEWS 25/03/2021
rns featured image new

दुबई। दुबई के उप शासक एवं संयुक्त अरब अमीरात के वित्त मंत्री शेख हमदन बिन राशिद अल मकतूम का निधन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे। शेख हमदन बिन राशिद के भाई ने यह जानकारी दी। शेख हमदन अपने भाई मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के अधीन दुबई के उप शासक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम दुबई के शासक हैं, जो यूएई के प्रधानमंत्री और उप राष्ट्रपति भी हैं। अमीरात के अधिकारियों ने उनके निधन की जानकारी दी, लेकिन मौत के कारण का खुलासा नहीं किया। शेख हमदन काफी समय से बीमार थे। पिछले साल शरद ऋतु में वह विदेश एक सर्जरी कराने गए थे, लेकिन उस संबंध में भी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई थी। शेख मोहम्मद ने हाल ही में उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी ट्वीट किया था। दुबई के दिवंगत शासक शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम के दूसरे बेटे शेख हमदन का जन्म 25 दिसम्बर 1949 को हुआ था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अमेरिका में कोविड से 5.43 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत
Next: प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर माँ को फोन करके प्रेमी ने लगा ली फांसी

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.