Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • त्यूणी-चकराता मार्ग पर दिखा गुलदार, दहशत
  • देहरादून

त्यूणी-चकराता मार्ग पर दिखा गुलदार, दहशत

RNS INDIA NEWS 13/03/2023
rns featured image new

विकासनगर। चकराता वन प्रभाग के देवधार रेंज के त्यूणी-चकराता मुख्य मोटर मार्ग पर रविवार को गुलदार देखा गया। इससे लोगों में दहशत बनी हुई है। लोगों ने वन विभाग से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे त्यूणी से सुखेड़ काण्डा बैण्ड के बीच मुख्य सड़क पर गुलदार दिखा। त्यूणी से बास्तिल काण्डा गांव के ग्रामीण रात को अपने घर गांव जा रहे थे। सुखेड़ से आगे चलते ही बाइक और कार की लाइटों के ठीक सामने गुलदार दिखाई दिया, लेकिन चार-पांच लोगों ने शोर मचाकर गुलदार को भगा दिया। ग्रामीण भरत सिंह, जीवन सिह, सबल सिंह, कल्याण सिंह, भगत सिंह, तोला सिंह, मुना सिंह, धीरज सिंह, अर्जुन सिंह, जगत सिंह, सरदार सिंह, केवल सिंह, यशपाल, मातबर सिंह आदि ने वन क्षेत्राधिकारी देवघार हरीश चौहान से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की। जिससे गुलदार लोगों को व उनके मवेशियों को नुकसान न पहुंचा सके। वन क्षेत्राधिकारी हरीश चौहान ने बताया कि गुलदार की चहल-पहल पर विभाग पैनी नजर रखे हुए है। वन दरोगा जयपाल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर क्षेत्र मे गश्त के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों से भी सावधानी बतरने की अपील की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं से रुबरु हुआ दल
Next: बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी भाई की हत्या

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.