Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • टायर फैक्ट्री के यूनिट हेड सहित पांच पर मुकदमा
  • हरिद्वार

टायर फैक्ट्री के यूनिट हेड सहित पांच पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 02/10/2022
rns featured image new

रुड़की। टायर फैक्ट्री में पांच महीने पूर्व हुए विवाद में पुलिस ने फैक्ट्री के यूनिट हेड सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर फैक्ट्री के पूर्व कर्मचारी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। लक्सर के केहड़ा गांव निवासी समय सिंह खेती-बाड़ी करते हैं। उनका बेटा पंकज लक्सर की टायर फैक्ट्री में कर्मचारी था। 25 अप्रैल को वह शाम की शिफ्ट में ड्यूटी पर था। आरोप है कि फैक्ट्री के दो आला अधिकारी और तीन अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे और पंकज से मारपीट की। पंकज के साथ ड्यूटी पर मौजूद संदीप व अन्य दो कर्मचारियों ने उसे बचाया। अगले दिन फैक्ट्री प्रबंधन ने पंकज और उसे बचाने वाले तीन कर्मचारियों को बर्खास्त करते हुए उनके खिलाफ मारपीट का मुकदमा भी दर्ज कराया था। उधर, पंकज ने भी दूसरे पक्ष के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, परंतु पुलिस ने उसकी तरफ से मुकदमा नहीं लिखा। बाद में पंकज के पिता समय सिंह ने लक्सर एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश लक्सर पुलिस को दिए थे। कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में टायर फैक्ट्री के यूनिट हेड हरीश चंद्र प्रसाद, एडमिन हेड धीरज शर्मा के अलावा कर्मचारी महेश कुमार, कुलवीर सिंह और सुभाष चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हल्के के प्रभारी दरोगा से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गाँधी जयंती पर अल्मोड़ा भाजपा ने महात्मा गाँधी को किया याद, गाँधी पार्क में की सफाई
Next: रामधुन के साथ पुलिस लाईन अल्मोड़ा में मनाई गई गाँधी और शास्त्री जयंती

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.