Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • त्योहारी सीजन में 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाएगा भारतीय रेलवे
  • राष्ट्रीय

त्योहारी सीजन में 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाएगा भारतीय रेलवे

RNS INDIA NEWS 03/10/2020
rns featured image new

नईदिल्ली(आरएनएस)। इस त्योहारी सीजन में भारतीय रेलवे ने 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बना रही है ताकि त्योहारों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा न हो। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ वीके यादव ने बताया कि त्योहारी सीजन में रेलवे 200 से ज्यादा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं, जरूरत महसूस होने या ज्यादा डिमांड होने पर स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।
रेलवे 12 सितंबर से 80 अतिरिक्त ट्रेनें भी चला रही है, जिन्हें क्लोन ट्रेन नाम दिया गया है। यादव ने कहा, हमने विभिन्न जोन के महाप्रबंधकों के साथ बैठक की और निर्देश दिया है कि वे स्थानीय प्रशासन से बातचीत कर कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करें। उनसे रिपोर्ट मांगी गयी है और इसी आधार पर फैसला होगा कि त्यौहारी सीजन में कितनी विशेष ट्रेनें चलायी जाएं।
यादव ने कहा कि जहां तक यात्री ट्रेनों की बात है, हम ट्रेनों की जरूरत, यातायात और कोविड 19 के हालात की रोज समीक्षा करेंगे। जहां भी जरूरत होगी, हम ट्रेनें चलाएंगे। इनमें ऑक्युपेंसी लगभग 60 फीसदी है। इन ट्रेनों को ज्यादा डिमांड वाले रूट्स पर चलाया गया है। रेलवे की कोशिश है कि जहां भी ट्रेनों के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट है, वहां क्लोन ट्रेन चलाई जाए।
रेलवे ने यह भी तय किया है कि जहां भी क्लोन ट्रेन भर जाएगी, उस रूट पर एक अन्य क्लोन ट्रेन चलाई जाएगी ताकि कोई भी यात्री वेटिंग लिस्ट में न हो। त्योहारी सीजन में हर व्यस्त रूट्स पर एक से दो क्लोन ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेलवे ने अभी 40 क्लोन ट्रेनें ही चलाई हैं। इसके अलावा फेस्टिव सीजन यानी दशहरा और दिवाली से पहले देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस पटरी पर दौड़ सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किम जोंग उन के साथ दो महीने बाद नजर आई बहन
Next: सरकारी कार्यालयों में नो-मास्क, नो-एंट्री का फार्मूला हो लागू

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.