Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • सिविल अस्पताल राजगढ़ को प्रदान किये दो आक्सीजन कंस्ट्ररेटर
  • राज्य
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

सिविल अस्पताल राजगढ़ को प्रदान किये दो आक्सीजन कंस्ट्ररेटर

RNS INDIA NEWS 26/06/2021
rns featured image new

राजगढ़। कोरोना महामारी के इस संकट काल मे यहा लोगो की सहायता के लिए हर कोई आगे आ रहा है इसी कडी मे आज सिविल अस्पताल राजगढ़ में रोगियों को ऑक्सीजन की सुविधा देने के लिए रामसरन दास किशोरीलाल चेरिटेबल ट्रस्ट नई दिल्ली ने करीब डेढ़ लाख रुपए के दो आक्सीजन कन्संट्रेटर दान दिए। कोरोना के चलते ट्रस्ट के पदाधिकारी यहां नहीं आ पाए इसलिए शुक्रवार को ट्रस्ट की ओर से यह कन्संट्रेटर ग्राम पंचायत दीदग के पूर्व प्रधान एवं प्रेस क्लब राजगढ के अध्यक्ष वेद प्रकाश ठाकुर ने रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम नरेश वर्मा व चिकित्सालय प्रभारी डा अशोक ठाकुर को सौंपे। ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजमोहन कक्कड़ व महासचिव चंद्रमोहन कक्कड़ का दीदग पंचायत में फार्म हाउस है और वह ट्रस्ट की ओर से प्रतिवर्ष लाखों रुपए की आर्थिक सहायता करते रहते है। ट्रस्ट ने इससे पूर्व करीब 25 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक पाठशाला सनियों दीदग की प्रथम मंजिल का निर्माण करवाया है। जबकि मां भवानी मन्दिर छोगटाली में करीब दस लाख रुपए सामुदायिक भवन, रसोईघर व शौचालय निर्माण पर खर्च किए है। कोरोना काल मे करीब आठ लाख रुपए की लागत के दस फिलिप्स आक्सीजन कन्संट्रेटर यहां व पंजाब में अस्पतालों को दिए है। जबकि इस दौरान गरीब लोगों को राशन की किटें वितरित की गई है। ट्रस्ट के संस्थापक कोयला व्यवसायी रामसरन दास, किशोरीलाल ने आजादी से पूर्व ही दान देना प्रारम्भ कर दिया था, उन्होंने अमृतसर में 1943 में टीबी सेंटर व 1960 शिशु अस्पताल का निर्माण करवाया था। ट्रस्ट की स्थापना 1967 में कई गई और उसके बाद हिमाचल प्रदेश के डल्हौजी व बनीखेत में बहुद्देशीय हाल व वर्षा शालिकाएँ बनाई। ट्रस्ट प्रतिवर्ष लाखों रुपयों का दान करता है। एसडीएम नरेश वर्मा तथा चिकित्सालय प्रभारी डा अशोक ठाकुर ने अस्पताल को ऑक्सीजन कन्संट्रेटर देने के लिए ट्रस्ट का आभार जताया।।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग ने लगाया युवक पर परेशान करने का आरोप
Next: सीएम ने किया वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के 5 अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण एवं शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.