Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • ट्विटर पर सोनू सूद बने इस साल के सबसे चर्चित सितारे, अभिनेत्रियों में नंबर वन आलिया
  • बॉलीवुड
  • लेख

ट्विटर पर सोनू सूद बने इस साल के सबसे चर्चित सितारे, अभिनेत्रियों में नंबर वन आलिया

RNS INDIA NEWS 10/12/2021
rns featured image new

अभिनेता सोनू सूद फिर चर्चा में हैं। कोरोना काल में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं और अब एक और खिताब सोनू ने अपने नाम कर लिया है। दरअसल, उन्हें ट्विटर पर 2021 में हिंदी सिनेमा के सबसे ज्यादा चर्चित हीरो का खिताब मिला है। इस रेस में उन्होंने अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया है। दूसरी तरफ अभिनेत्रियों में आलिया इस साल ट्विटर पर सबसे ज्यादा चर्चा में रही हैं।
ट्विटर पर सबसे दिलचस्प मुकाबला रहा हिंदी सिनेमा के अभिनेताओं और अभिनेत्रियों का। वैसे तो इन सितारों में सबसे ज्यादा सक्रिय अमिताभ बच्चन ही रहते हैं, लेकिन सितारों के बारे में होने वाले ट्वीट में उनका पांचवां स्थान रहा है। चौथे नंबर पर रहे शाहरुख खान और सलमान खान रहे तीसरी पायदान पर। अक्षय कुमार को पीछे छोड़ते हुए सोनू सूद ने 2021 में ट्विटर पर सबसे ज्यादा चर्चित हिंदी सिनेमा के हीरो का खिताब जीता है।
अगर बॉलीवुड की अभिनेत्रियों की बातें करें तो ट्विटर पर खूब चर्चा में रहीं कटरीना कैफ का नाम टॉप फाइव में नहीं है। 2021 में जिन अभिनेत्रियों को लेकर ट्विटर यूजर्स ने सबसे ज्यादा बातें कीं, उनमें नंबर एक पर हैं आलिया भट्ट और इसके बाद बारी आती है प्रियंका चोपड़ा की। तीसरे नंबर पर हैं दिशा पटानी। चौथा स्थान मिला है दीपिका पादुकोण को और ट्विटर पर सबसे ज्यादा चर्चित अभिनेत्रियों में पांचवां स्थान मिला है अनुष्का शर्मा को।
टीवी शो बिग बॉस को लेकर ट्विटर पर इस साल सबसे ज्यादा सरगर्मियां रहीं। यह पहले नंबर पर रहा। इसके बाद दूसरे नंबर पर रहा शो गुम है किसी के प्यार में। टॉप फाइव में अगले तीन स्थानों पर जो शो रहे, उनके नाम हैं, बैरिस्टर बाबू, ये रिश्ता क्या कहलाता है और मेहंदी है रचने वाली। बिग बॉस से जुड़ी शख्सियतें भी इस दौरान ट्विटर पर काफी लोकप्रिय रहीं और इनमें सबसे आगे रहे दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला।
ट्विटर पर जो फिल्म सबसे आगे रही है, वह है साउथ के सुपरस्टार विजय की मास्टर। 1 जनवरी 2021 से लेकर 15 नवंबर 2021 के बीच भारत में जिस ट्वीट को सबसे ज्यादा रीट्वीट और लाइक किया गया, वह ट्वीट अभिनेता विजय की आने वाली फिल्म बीस्ट का फर्स्ट लुक है। करीब साढ़े तीन लाख लाइक्स, 10,000 से ऊपर कोट ट्वीट्स व करीब डेढ़ लाख रीट्वीट्स के साथ ये ट्वीट देश का सबसे लोकप्रिय ट्वीट बनने में कामयाब रहा।
सालभर चली चर्चाओं में फिल्म मास्टर के बाद ट्विटर पर दूसरे स्थान पर रही सुपरस्स्टार थाला अजीत की फिल्म वलामाई। तीसरे नंबर पर रही विजय की फिल्म बीस्ट, सूर्या की फिल्म जय भीम चौथे तो पवन कल्याण की फिल्म वकील साब पांचवें नंबर पर रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई जय भीम, शेरशाह दूसरे नंबर पर
Next: मुख्य सचिव के कड़े निर्देश: 15 दिन में पदोन्नति की प्रक्रिया करें पूरी

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • अन्य
  • लेख

हद में रहें ओटीटी प्लेटफार्म

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.