Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • ट्रंप की भगवान की तरह पूजा करने वाले प्रशंसक की हृदयाघात से मौत
  • अन्य

ट्रंप की भगवान की तरह पूजा करने वाले प्रशंसक की हृदयाघात से मौत

RNS INDIA NEWS 13/10/2020
rns featured image new

हैदराबाद (आरएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले चार सालों से भगवान की तरह पूजा करने वाले उनके एक प्रशंसक की दिल का दौरा पडऩे से मृत्यु हो गयी। तेलंगाना के किसान बुसा कृष्णा (33) को जब यह पता चला कि ट्रंप और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये हैं तब वह चिंता में डूब गया था। कृष्णा के रिश्तेदार संजय कुमार ने यह जानकारी दी।
कुमार के अनुसार रविवार को चाय पीते समय कृष्णा अचानक बेहोश हो गया और वह अस्पताल ले जाने के दौरान चल बसा।
उन्होंने बताया कि डॉक्टर के मुताबिक कृष्णा का दिल का दौरा पड़ा और उसकी मृत्यु हो गयी।
कृष्णा तेलंगाना के जनगांव जिले के सुदूर कोन्ने गांव का रहने वाला था । उसके परिवार ने बताया कि पिछले चार सालों से वह ट्रंप की प्रार्थना करता था। पिछले साल ट्रंप के जन्मदिन पर अपने घर में उनकी छह फुट ऊंची प्रतिमा भी लगवायी थी। वह ट्रंप को एक मजबूत नेता मानता था और उसे उनका ‘साहसी दृष्टिकोण’ पसंद था।
कुमार ने दावा किया कि कृष्णा पिछले कुछ दिनों से अवसाद में था और अपने कमरे में अकेले रहता था। वह दिन में एक ही बार खाना खाने लगा था और बहुत रोता-चिल्लाता था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्मचारियों को मिलेगा एलटीसी कैश और 10000 रुपये का फेस्टिवल एडवांस
Next: राज्यों को 50 साल की अवधि के लिये 12,000 करोड़ का ब्याज-मुक्त कर्ज देगी केन्द्र सरकार

Related Post

rns featured image new
  • अन्य
  • लेख

हद में रहें ओटीटी प्लेटफार्म

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
rns featured image new
  • अन्य
  • अर्थ जगत
  • बाजार

थ्रेड्स एप को लेकर ट्विटर-मेटा आमने-सामने, मस्क ने जुकरबर्ग को दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

RNS INDIA NEWS 07/07/2023 0
whatsapp
  • अन्य
  • टेक्नोलॉजी

कमाल का नया फीचर, अच्छा नहीं लगा किसी का व्हाट्सएप स्टेटस तो करें रिपोर्ट

RNS INDIA NEWS 26/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.