Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रूडो सरकार में भारतीय मूल के लोगों का दबदबा, तीन संसदीय सचिव बनाए गए
  • अंतरराष्ट्रीय

ट्रूडो सरकार में भारतीय मूल के लोगों का दबदबा, तीन संसदीय सचिव बनाए गए

RNS INDIA NEWS 05/12/2021
default featured image

कनाडा। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने अपनी सरकार में तीन और भारतीय मूल के लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया है। ट्रूडो ने एक घोषणा संसदीय सचिवों और अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की। मनिंदर सिद्धू को विदेश मामलों की मंत्री मेलानी जोली का संसदीय सचिव बनाया गया है। मेलानी अक्टूबर 2019 में पहली बार ब्रैम्पटन ईस्ट  से हाउस ऑफ कॉमन्स के लिए चुने गए थे। आरिफ विरानी को संसदीय सचिव की रैंक दी गई है। विरानी टोरंटो में पार्कडेल-हाई पार्क का प्रतिनिधित्व करते हैं। गुजरात में जड़ें जमाने वाली विरानी को इंटरनेशनल ट्रेड, एक्सपोर्ट प्रमोशन, लघु व्यवसाय और आर्थिक विकास मंत्री मैरी एनजी का संसदीय सचिव नियुक्त किया गया था। वह पहले इससे पहले न्याय मंत्री के संसदीय सचिव और पिछली सरकार में अटॉर्नी जनरल के तौर पर काम कर चुके हैं।
ब्रैम्पटन नॉर्थ का प्रतिनिधित्व करने वाली रूबी सहोटा प्रक्रिया और हाउस अफेयर्स पर हाउस ऑफ कॉमन्स की स्थायी समिति की पूर्व अध्यक्ष हैं। सहोटा अब डिप्टी गवर्नमेंट व्हिप के रूप में काम करेंगी। इन नियुक्तियों की मजेदार बात यह है कि तीनों नवनियुक्त संसदीय सचिव ग्रेटर टोरंटो एरिया से हैं।
कनाडा प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन नियुक्तियों को लेकर कहा है कि यह टीम मंत्रियों और संसद के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होगी। ट्रूडो ने अक्टूबर में अपने मंत्रिमंडल में तीन भारतीय-कनाडाई लोगों को नियुक्त किया था। रक्षा मंत्री अनीता आनंद, वरिष्ठ मंत्री कमल खेरा, और अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री और पेसिफिक इकॉनोमिक डेवलपमेंट के लिए हरजीत सज्जन मंत्री बनाए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मध्य माली में आतंकवादी हमले में दर्जनों लोगों की हुई मौत
Next: भारतीय नौसेना के उत्कृष्ट योगदान गौरवान्वित करने वाले : मोदी

Related Post

default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने की नृशंसता की हद पार, हिंदू युवक की हत्या कर शव को जलाया

RNS INDIA NEWS 19/12/2025 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया पर दुनिया का पहला बैन लागू किया

RNS INDIA NEWS 10/12/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.