Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रक और लोडर की टक्कर में बच्चे की मौत, आठ घायल
  • देहरादून

ट्रक और लोडर की टक्कर में बच्चे की मौत, आठ घायल

RNS INDIA NEWS 13/11/2022
rns featured image new

विकासनगर। लांघा रोड पर इंडस्ट्री एरिया में एक लोडर और ट्रक की आमने सामने की टक्कर में बच्चे की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों का लेहमन अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। बच्चे का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे लांघा रोड पर इंडस्ट्री एरिया के समीप एक लोडर और ट्रक की आमने सामने की जबरदस्त टक्कर हो गयी। इसमें पिकअप में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने लेहमन अस्पताल हरबर्टपुर में भर्ती कराया। यहां परवेज (13) पुत्र नसीम निवासी जीवनगढ़ की हालत गंभीर होने पर उसे श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान परवेज की मौत हो गयी। जबकि लोडर में सवार अन्य आठ लोगों में चालक राशिद अहमद पुत्र लियाकत, रईस पुत्र लियाकत, नमिला पुत्री शमशाद, शिफा पुत्री नइम, जरीन पुत्री नईम, समा पुत्र इदरीश व रेशमा पुत्र लियाकत निवासीगण जीवनगढ़ को गंभीर चोटें आयी है। घायलों का लेहमन अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि परवेज के शव का पोस्ट मार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है। बताया कि ट्रक व लोडर को कब्जे में ले लिया है। बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के यश ने जीते इंडो-नेपाल स्केटिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक
Next: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.