Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रिपल इंजन से डोईवाला में विकास को मिली रफ्तार: त्रिवेंद्र
  • देहरादून

ट्रिपल इंजन से डोईवाला में विकास को मिली रफ्तार: त्रिवेंद्र

RNS INDIA NEWS 08/02/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। नगर पालिका परिषद डोईवाला में वर्तमान पालिका बोर्ड के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सम्मान समारोह एवं लाभार्थी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लाभार्थियों को चेक एवं आवास की चाबी दी गई। रविवार को डोईवाला स्थित नगर पालिका परिषद परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र, राज्य और नगर निकाय तीनों स्तरों पर भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार कार्य कर रही है, जिसका सीधा लाभ डोईवाला नगर को मिल रहा है। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में पर्यावरण मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका सम्मान पूरे समाज का सम्मान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता और आवास से जुड़ी योजनाओं ने गरीब एवं मध्यम वर्ग के जीवन में सम्मान और स्थायित्व प्रदान किया है। डोईवाला नगर पालिका द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए प्रयास अन्य नगर निकायों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विशिष्ट अतिथि विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार के कारण क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्र नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके समर्पण से ही नगर स्वच्छ एवं सुंदर बन रहा है। राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पालिका बोर्ड के एक वर्ष के कार्यकाल में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। पर्यावरण मित्रों के सम्मान से उनका मनोबल बढ़ेगा और स्वच्छता अभियान को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाना तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाना पालिका का निरंतर प्रयास है। इस दौरान पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया एवं प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लाभार्थियों को चेक एवं आवास की चाबी दी गई। मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी एमएल शाह आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन सीएम ने जनसमस्याएं सुनी 
Next: धार्मिक आयोजनों पर शुल्क लगाने से संत नाराज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.