Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला: हाकम सिंह बीजेपी नेता, लेकिन इसमें पार्टी का कोई दोष नहीं : त्रिवेंद्र रावत
  • देहरादून

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला: हाकम सिंह बीजेपी नेता, लेकिन इसमें पार्टी का कोई दोष नहीं : त्रिवेंद्र रावत

RNS INDIA NEWS 19/08/2022
trivendra singh rawat

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में लगातार नया मोड़ आ रहा है। हर दिन एक नए आरोपी की गिरफ्तारी हो रही है। इस मामले में राजनीतिक गलियारों में भी खूब चर्चाएं हैं। दूसरी तरफ हाल ही में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आयोग को भंग कर देने की पैरवी की थी। लेकिन शुक्रवार को जब उनसे इस बारे में दोबारा पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनका यह बयान बिल्कुल जायज था। लेकिन पुलिस की एसटीएफ टीम बेहतर काम कर रही है। अगर मामले में लगातार खुलासे हो रहे हैं तो जांच को होने देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब देहरादून में चल रहे तमाम कोचिंग सेंटर पर भी नकेल कसने की जरूरत है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिस तरह से लगातार कोचिंग सेंटर की संदिग्ध भूमिका सामने आ रही है। ऐसे में कोचिंग सेंटरों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोचिंग सेंटर पर सख्ती से कार्रवाई करने की जरूरत है। कोचिंग सेंटरों पर लगातार निगरानी की जरूरत भी है। वहीं, इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरीश रावत के सीबीआई जांच सीबीआई जांच वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारी पुलिस की टीम बेहतर काम कर रही है। अगर इस मामले में अन्य राज्यों से जुड़े आरोपियों और अन्य राज्यों की संलिप्तता देखी जाती है तो सीबीआई जांच भी एक बेहतर विकल्प है।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में सामने आए भाजपा नेता हाकम सिंह के नाम को लेकर भी प्रतिक्रिया ली गई। जिस पर उन्होंने कहा कि इस बात को स्वीकार करने में उन्हें किसी भी तरह का गुरेज नहीं है कि हाकम सिंह उनका एक कार्यकर्ता था। लेकिन उन्होंने कहा कि पार्टी का अगर एक कार्यकर्ता किसी गलत कार्य में संलिप्त होता है तो इसमें पार्टी का कोई दोष नहीं है। पार्टी ने अपनी तटस्थ भूमिका निभाते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया था। वहीं, पूर्व की भर्तियों में भी हुए जांच को लेकर लगातार त्रिवेंद्र रावत पर उठाए सवाल पर जवाब देते हुए त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि पूर्व में जब वह मुख्यमंत्री थे तो उस समय भी लगातार शिकायतें आती थी और उनके द्वारा हर बार कार्रवाई की जाती थी। लेकिन अब तथ्यों और सबूतों के साथ मामले का खुलासा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में हाकम सिंह का करीबी जेई गिरफ्तार
Next: पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी हुए कोरोना पॉजिटिव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.