Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रेजरी से वेतन, पेंशन पर जल्द फैसला ले सरकार
  • देहरादून

ट्रेजरी से वेतन, पेंशन पर जल्द फैसला ले सरकार

RNS INDIA NEWS 05/05/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।   जल निगम जल संस्थान कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने ट्रेजरी से वेतन, पेंशन भुगतान को दबाव बनाया। सरकार को पेयजल के राजकीयकरण और राजकीयकरण होने तक ट्रेजरी से भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का वादा याद दिलाया। संयोजक विजय खाली और रमेश बिंजौला ने सचिव पेयजल को भेजे पत्र में उन्हें पूर्व में दिए गए आश्वासन की याद दिलाई। कहा कि पेयजल के राजकीयकरण का सरकार की ओर से वादा किया गया था। बाकायदा आश्वासन दिया गया। इसके बाद भी अभी तक इस दिशा में एक कदम भी प्रगति नहीं हुई है। लिखित में आश्वासन दिया गया था कि पेयजल के राजकीयकरण होने तक कर्मचारियों, पेंशनर्स को वेतन, पेंशन का भुगतान ट्रेजरी से होगा। इस सम्बन्ध में कोई काम नहीं किया गया। कहा कि शासन स्तर से लगातार पेयजल सेक्टर को कमजोर करने के काम हो रहे हैं। पेयजल एजेंसियों को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। इसी क्रम में पेयजल, सीवरेज के काम अन्य एजेंसियों को दिए जा रहे हैं। उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी को सौंप दिए गए हैं। न सिर्फ पेयजल, सीवरेज के काम, बल्कि योजनाओं का संचालन तक सालों तक निजी हाथों में देने की व्यवस्था की गई है। इससे पेयजल एजेंसियों के भविष्य पर संकट गहरा गया है। कहा कि यदि पेयजल सेक्टर को इसी तरह खत्म करने की कोशिशें जारी रही, तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन खड़ा कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वर्कचार्ज कर्मियों की पेंशन, ग्रेच्युटी भुगतान की दिक्कतें हों दूर
Next: ईएसआई के दायरे से बाहर हुए उपनल कर्मियों को मिले गोल्डन कार्ड का लाभ

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.