Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने किया पुलिस मुख्यालय का घेराव, एसओ और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने की मांग
  • देहरादून

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने किया पुलिस मुख्यालय का घेराव, एसओ और चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने की मांग

RNS INDIA NEWS 23/11/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  बीती देर रात जोगीवाला बैरियर चेकिंग के दौरान चौकी इंचार्ज बलबीर डोभाल द्वारा ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष से मारपीट करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।  इसी क्रम में आज आक्रोशित ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह बालियान और उनके सभी साथियों ने मिलकर पुलिस मुख्यालय का कूच किया, लेकिन पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें रोक लिया।  इसके बाद ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सभी सदस्य सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और डीजीपी से नेहरू कॉलोनी एसओ मोहन सिंह और जोगीवाला चौकी इंचार्ज को सस्पेंड करने की मांग करने लगे।  हालांकि देहरादून एसएसपी द्वारा जोगीवाला चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है, लेकिन यूनियन की मांग है कि उन्हें सस्पेंड किया जाए।

ट्रांसपोर्ट यूनियन ने लगाए गंभीर आरोप
ट्रांसपोर्ट यूनियन ने कहा कि जोगीवाला चौकी इंचार्ज ने गुंडागर्दी करते हुए उनके साथ जमकर मारपीट की है, इसलिए जब तक एसओ मोहन सिंह और जोगीवाला चौकी इंचार्ज को सस्पेंड नहीं करते वह धरना स्थल से नहीं उठेंगे। यूनियन ने आरोप लगाया है कि बुधवार रात को जोगीवाला बैरियर पर चौकी इंचार्ज बलबीर डोभाल द्वारा ट्रक को रोका गया और जब ट्रक ड्राइवर ने सभी कागजात दिखाने के बाद ट्रक को नहीं छोड़ा, तो चौकी इंचार्ज सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने ट्रक को छोड़ने की एवज में अवैध धनराशि की मांग की।  इसके बाद ड्राइवर ने यूनियन को सूचना दी।  सूचना मिलने के बाद यूनियन पदाधिकारी मौके पर पहुंचे, तो थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी मोहन सिंह और चौकी इंचार्ज सहित पुलिसकर्मियों ने अपशब्द कहते हुए मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि देर रात जोगीवाला बैरियर पर जब ट्रक के कागज दिखाए, तो उसमें आरसी नहीं थी। उसके बाद हमारे द्वारा अनुरोध किया गया कि ट्रक को छोड़ दिया जाए, लेकिन चौकी इंचार्ज ने ट्रक नहीं छोड़ा, बल्कि हमारे साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया और मारपीट की।  इसके अलावा अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें मुजफ्फरनगर का गुंडा बताया है और जाति और क्षेत्रवाद पर पिटाई की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क पर आया हाथियों का झुंड, साइकिल सवार की ओर भागा, वीडियो वायरल
Next: आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल शहीद

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.