Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ट्रांजिट कैंप में पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी
  • ऊधम सिंह नगर

ट्रांजिट कैंप में पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी

RNS INDIA NEWS 08/06/2024
faansi-hang-e1683481615242

रुद्रपुर(आरएनएस)।  ट्रांजिट कैंप के एक युवक ने शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पत्नी से विवाद होने के कारण युवक के आत्महत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस को घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच कर दी है। सौरभ नगर वार्ड नंबर आठ ट्रांजिट कैंप निवासी 29 वर्षीय कृपद सरकार पुत्र बाबू सरकार राजमिस्त्री का काम करते थे। वह अपने माता-पिता, पत्नी और दो बचों के साथ रहते थे। वहीं उनकी पत्नी तीनपानी स्थित एक कंपनी में काम करती है। युवक के भतीजे दीप ने बताया कि शुक्रवार कृपद का अपने पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद उनकी पत्नी बच्चों को घर में छोड़ अपने भाई के घर चली गई। रात को कृपद ने पत्नी को फोन कर घर बुलाया, लेकिन उसके आने से मना कर दिया। रात को कृपद के पिता उसके कमरे में गए तो देखा कि कृपद ने टिन शेड की बल्ली में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों की मदद से उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पर पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। कृपद के पिता ने पत्नी से विवाद होने की वजह से आत्मघाती कदम उठाने की आशंका जताई है। कृपद के एक बेटा और एक बेटी हैं। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। ट्रांजिट कैंप प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 20 से 25 जून के बीच मानसून दे सकता है दस्तक
Next: धोखाधड़ी कर यूपीआई के माध्यम से उड़ाए साढ़े आठ लाख

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.