Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ट्रेन में सफर करने वालों के लिए जरूरी हैं ये नियम, नहीं माने तो होगी बड़ी परेशानी
  • रहन-सहन
  • राष्ट्रीय

ट्रेन में सफर करने वालों के लिए जरूरी हैं ये नियम, नहीं माने तो होगी बड़ी परेशानी

RNS INDIA NEWS 09/07/2022
rns featured image new

नई दिल्ली। अगर आप अक्सर ट्रेन में सफर करते रहते हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। कई बार ऐसा होता है कि मुसाफिर को ट्रेन में पसंद की सीट नहीं मिलती। ऐसे में मिडिल बर्थ वालों को ज्यादा परेशानी होती है, लेकिन आपको बता दें कि भारतीय रेलवे के बर्थ से जुड़े कुछ नियम मौजूद हैं। अगर आप इन्हें जानते हैं, तो आपको सफर करते समय किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। मिडिल बर्थ वाले मुसाफिरों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है कि लोअर बर्थ वाले व्यक्ति बहुत देर तक रात तक बैठे रहते हैं। इससे मिडिल बर्थ वालों को बहुत दिक्कत होती है।
वहीं, ऐसा भी देखा जाता है कि मिडिल बर्थ वाले मुसाफिर ट्रेन चलते ही उसे खोल लेते हैं। इसकी वजह से लोअर बर्थ वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन, इसे लेकर भारतीय रेलवे के कुछ नियम हैं, जिनके बारे में जानकारी होने पर व्यक्ति को किसी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा।
भारतीय रेलवे के नियम के मुताबिक, आपको बता दें कि मिडिल बर्थ पर सफर कर रहा व्यक्ति अपनी बर्थ पर सिर्फ रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही सो सकता है। इसका मतलब है कि आप चाहें तो मिडिल बर्थ वाले व्यक्ति को रात 10 बजे से पहले उसकी बर्थ खोलने से रोक सकते हैं। वहीं, नियम में कहा गया है कि मिडिल बर्थ वाले व्यक्ति को सुबह 6 बजे के बाद बर्थ को नीचे कर देना होगा, जिससे लोअर बर्थ पर बैठा जा सके।
दूसरी तरफ, अगर लोअर बर्थ वाले देर रात तक अपनी सीठ पर बैठे हैं, जिससे मिडिल बर्थ वालों को परेशानी हो रही है, तो मिडिल बर्थ वाला व्यक्ति उन्हें 10 बजे उठा सकते हैं।
वहीं, भारतीय रेलवे का एक और अहम नियम है, जिसकी मुसाफिरों को जानकारी होनी चाहिए। आपको बता दें कि ट्रैवल टिकट एग्जामिनर यानी टीटीई  सिर्फ रात 10 बजे तक ही आपकी टिकट चेक कर सकता है। रात 10 बजे के बाद वह आपकी टिकट चेक करने नहीं आ सकता। रेलवे के नियम के मुताबिक, टीटीई को सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही टिकट चेक करने की इजाजत दी गई है। यह नियम इसलिए बनाया गया है, जिससे मुसाफिर रात को सोते समय परेशान न हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीभ काटने पर दो करोड़ रुपये देने का एलान करने वाले को गिरफ्तार करने का आदेश, विज ने कहा- माहौल खराब नहीं होने देंगे
Next: ट्विटर की बड़ी घोषणा, 44 अरब का अधिग्रहण सौदा खत्म करने को लेकर मस्क पर दर्ज करेगा मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.