Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रेन में लावारिस वस्तु मिलने से मचा हड़कंप
  • देहरादून

ट्रेन में लावारिस वस्तु मिलने से मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 25/07/2022
default featured image

ऋषिकेश। रविवार सुबह योगनगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश पहुंची उदयपुर सिटी एक्सप्रेस की सघन तलाशी के दौरान हड़कंप मच गया। एक्सप्रेस की एक बोगी की सीट के नीचे एक लावारिस वस्तु मिली। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने आसपास की जगह खाली कराने के बाद गहनता से छानबीन की। लावारिस वस्तु के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट निकलने पर सभी ने राहत महसूस की। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर तीर्थनगरी ऋषिकेश के रेलवे स्टेशनों में सुरक्षा कड़ी है। इसके तहत ट्रेनों की आमद और रवानगी के समय सघन तलाशी हो रही है। जीआरपी, आरपीएफ के साथ बम निरोधक और डॉग स्कवायड टीम संदिग्धों और उनके सामान की लगातार जांच कर रही है। रविवार सुबह राजस्थान से योगनगरी रेलवे स्टेशन पहुंची उदयपुर सिटी एक्सप्रेस में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इसी बीच एक बोगी की सीट के नीचे लावारिस हालत में एक वस्तु नजर आयी, जिससे स्टेशन में हड़कंप मच गया। सुरक्षा कर्मियों ने अनहोनी की आशंका में बम निरोधक दस्ते को सूचित किया। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से लावारिस वस्तु को कब्जे में लेकर जांच की। लावारिस वस्तु म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट निकला। यह संभवतया किसी कांवड़िये का छूट गया होगा। जीआरपी चौकी इंचार्ज बलवंत पंवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यात्रियों से ट्रेन में लावारिस और संदिग्ध वस्तु के दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांवडि़यों के दो गुटों में मारपीट का वीडियो वायरल
Next: बिजनौर में 3 मजारों में तोड़-फोड़ कर माहौल खराब करने का प्रयास, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.