Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने नगर भ्रमण पर निकले एसएसपी
  • अल्मोड़ा

ट्रैफिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने नगर भ्रमण पर निकले एसएसपी

RNS INDIA NEWS 02/07/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद के एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व सुव्यवस्थित बनाने के लिये नगर अल्मोड़ा के माल रोड, पोस्ट ऑफिस, चौघानपाटा, केमू स्टेशन, टैक्सी स्टैण्ड, शिखर तिराहा, एलआर साह रोड का भ्रमण किया। इस दौरान पार्किंग स्थलों की क्षमता की जानकारी ली गयी। और यातायात व्यवस्था में लगे अधिकारी/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कप्तान ने यातायात प्रभारी को सड़क किनारे अतिक्रमण को हटाने, दोपहिया वाहनों को सड़क के एक साइड चिन्हित कर पट्टी के अन्दर लगवाने, दूसरी साइड को पूर्ण रूप खाली रखने के निर्देश दिए। एसएसपी ने नो-पार्किंग जोन में लगे वाहनों पर जेमर, चैन व चस्पा चालान आदि कार्यवाही कर अतिशीघ्र हटवाने, सड़क किनारे लम्बे समय से खड़े वाहनों के स्वामियों को नोटिस देकर हटवाने की कार्यवाही को भी निर्देशित किया। भ्रमण के दौरान नगर के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों ने भी यातायात सम्बन्धी समस्या से अवगत कराया व उपयोगी सुझाव दिए। इस दौरान यातायात निरीक्षक दरबान सिंह मेहता, एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी, पीआरओ सुनील धानिक, प्रभारी इन्टरसेप्टर सुमित पाण्डे, एसआई प्रशिक्षु हर्षपाल सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला आबकारी अधिकारी 70 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Next: रानीधारा सड़क पुनर्निर्माण को धरना 11वे दिन भी रहा जारी

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.