Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ट्रैफिक सेंस विषय को स्कूली शिक्षा में शामिल किया जाए
  • हरिद्वार

ट्रैफिक सेंस विषय को स्कूली शिक्षा में शामिल किया जाए

RNS INDIA NEWS 04/02/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी परिवारजन कल्याणकारी समिति ने अपनी सातवीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान, विशिष्ट अतिथि पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पक ज्योति, 40वीं पीएसी के उप सेनानायक सुरजीत सिंह पंवार और एकम्स के जीएम अनूप डुकलान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी परिवारजन कल्याणकारी समिति के सचिव रामेश्वर रावत ने पुलिस परिवार के सदस्यों को नौकरी में चार फीसदी के आरक्षण की मांग रखी। उन्होंने विधायक आदेश चौहान से ट्रैफिक सेंस विषय को कक्षा तीन से बारह तक विषय के रूप में पढ़ाए जाने के लिए शिक्षा प्रणाली में शामिल करने की मांग की।
समिति सचिव ने कहा कि सड़क दुर्घटना के कारण रोजाना कितनी मौत होती हैं। सड़क दुर्घटनाओं में मौत के होने के एक मुख्य कारण सड़क पर वाहन चलाने के नियमों का कम पता होना भी है। इसलिए इस विषय को पाठयक्रम में जोड़कर बच्चों को सड़क सुरक्षा संबंधि नियमों को पढ़ाया जाए। जिससे सड़क दुर्घटना में होने वाली मौत के ग्राफ को कम किया जा सके। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि यह एक अच्छा सुझाव है इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने समिति के सदस्यों को सातवीं वर्षगांठ की शुभाकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदीश चंद्र आर्य, बीडी जुयाल, श्रीधर बडोला, राजेंद्र प्रसाद रावत, इंद्रजीत सिंह रावत, धीरज रावत, दिनेश चंद्र सकलानी, विजय कुमार गुप्ता, सतीश शर्मा के अतिरिक्त सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी परिवारजन कल्याणकारी समिति के संरक्षक जेपी जुयाल, अध्यक्ष प्रेमलाल शाह, बृजमोहन सिंह पुंडीर, सुनीता वर्मा, बिशन सिंह रावत, गोवर्धन रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वर्ल्ड पीस मिशन अभियान का पोस्टर जारी
Next: दिव्यांग पर जानलेवा हमला, फायर झोंका

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

बीमा कराने के नाम पर आईआईटी कर्मी से दस लाख की धोखाधड़ी में केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.