Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रेडिंग कर लाखों कमाने के झांसे में साइबर ठगों पर पौने दस लाख लुटाए
  • देहरादून

ट्रेडिंग कर लाखों कमाने के झांसे में साइबर ठगों पर पौने दस लाख लुटाए

RNS INDIA NEWS 17/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। ट्रेडिंग कर लाखों कमाने के झांसे में साइबर ठगों पर एक व्यक्ति ने पौने दस लाख रुपये लुटा दिए। साइबर ठगों की बनाई एप में अपनी लगाई रकम पर पीड़ित को लाखों रुपये का लाभ भी दिखाई दिया। कमाई तो दूर वह अपनी जमा की रकम नहीं निकाल पाए। इसके बाद साइबर ठगी का एहसास होने पर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि अनुराग कुंडलिया निवासी डिफेंस कॉलोनी ने तहरीर दी। बताया कि फेसबुक पर ऑनलाइन ट्रेडिंग का विज्ञापन देखकर वह वाटरफ्रंट ग्लोबल फंड इंस्टीट्यूशनल ट्रेडिंग एकाउंट के व्हाट्सपएप ग्रुप में जुड़े। वहां उनकी बनाई एप के लिंक में रकम निवेश करने पर ट्रेडिंग में मोटी कमाई का झांसा दिया गया। अनुराग ने झांसे में आकर अलग-अलग ट्रेडिंग फंड में पौने दस लाख रुपये लगाए। इसके बाद पता लगा कि यह साइबर ठगों का ग्रुप है। एसओ मोहन सिंह ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 20 मार्च को खटीमा में जुटेंगे नेपाल, यूपी के होल्यारों की टीमें
Next: अपर सचिव हरक सिंह के निधन पर शोक जताया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.