Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रेडिंग एप पर मुनाफे का झांसा देकर 10.91 लाख रुपये की ठगी
  • देहरादून

ट्रेडिंग एप पर मुनाफे का झांसा देकर 10.91 लाख रुपये की ठगी

RNS INDIA NEWS 19/10/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  साइबर ठगों ने व्यक्ति को ट्रेडिंग एप पर निवेश कर मुनाफे का झांसा देकर 10.91 लाख रुपये की ठगी कर दी। इस मामले में नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में सचिन नेगी, निवासी सैनिक कॉलोनी, मोथरोवाला ने बताया कि अगस्त 2025 के पहले सप्ताह में उन्होंने ईटी मनी नामक एक एप प्ले स्टोर से डाउनलोड किया। एप इंस्टाल करने के कुछ देर बाद उनके वाट्सएप नंबर पर एल्फा स्मार्ट एकेडमी नाम से एक ट्रेडिंग ग्रुप में जुड़ने का निमंत्रण आया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि ग्रुप की एडमिन सानवी जैन और मानव सेठ थे, जोकि खुद को ईटी मनी कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारी बता रहे थे। ईटी मनी की ओर से प्राप्त एक ईमेल में भी सानवी जैन का नाम दिया गया था, इसलिए उस पर विश्वास कर लिया। इसके बाद ठगों ने उन्हें अपने वाट्सएप ग्रुपों में जोड़ दिया। सानवी जैन ने उन्हें एक लिंक भेजा, जिसे क्लिक करने पर ईटी मनी एनएनडब्ल्यू एप खुला। इसमें उन्होंने पूरी गोपनीय जानकारी भर दी।
06 अगस्त को उन्होंने निवेश के लिए 20 हजार रुपये जमा किए। इसके बाद सानवी जैन रोजाना ग्रुप में ””इंस्टीट्यूशनल स्टाक बताती थीं, जिसे सभी सदस्य खरीदते और अगले दिन बेचते थे। धीरे-धीरे उनका मुनाफा बढ़ता गया और बीच-बीच में आइपीओ में भी निवेश कराया गया। आवश्यकता पड़ने पर वह अतिरिक्त राशि जमा करने को कहती थी।
इस प्रकार उन्होंने कुल लगभग 10.91 लाख रुपये अलग-अलग बैंक खातों में जमा कर दिए। इसमें उनका बैलेंस 57.96 लाख रुपये दिखाई दे रहा था। जब उन्होंने धनराशि निकालने का अनुरोध किया, तो उन्होंने कहा कि पहले 20 प्रतिशत सर्विस कमीशन जमा करना होगा। जब उन्होंने रुपये न होने की बात कही तो आरोपितों ने उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 13 सदस्यीय दल ने काला नाग चोटी का किया सफल आरोहण
Next: बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भव्य दीपोत्सव का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.