Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भव्य दीपोत्सव का आयोजन
  • चमोली

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भव्य दीपोत्सव का आयोजन

RNS INDIA NEWS 19/10/2025
rns featured image new

बदरीनाथ धाम में 12,000 दीप प्रज्वलित, माता लक्ष्मी को करेंगे 56 भोग अर्पित

चमोली(आरएनएस)। दीपावली के पावन अवसर पर इस बार बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार बदरीनाथ धाम में 12,000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे और माता लक्ष्मी को 56 भोग अर्पित किया जाएगा। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलेगा, जिसका आयोजन बीकेटीसी तीर्थ पुरोहितों, हक-हकूकधारियों एवं बदरीनाथ होटल एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है। डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत, भंडारी और कमदी हक-हकूकधारी भी इस आयोजन में भाग लेंगे।
इसी तरह केदारनाथ धाम में भी तीर्थ पुरोहितों और हक-हकूकधारियों के सहयोग से दीपोत्सव आयोजित होगा। दोनों धामों में मंदिर परिसर, मार्गों और आसपास के क्षेत्रों को दीपों से सजाया जाएगा। बीकेटीसी अध्यक्ष द्विवेदी ने बताया कि दीपावली और केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर मंदिरों को 12 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि इस यात्रा वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को बंद हो रहे है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दीपावली का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन और सजावट की जाएगी। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था के भी विशेष निर्देश दिए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रेडिंग एप पर मुनाफे का झांसा देकर 10.91 लाख रुपये की ठगी
Next: राशिफल 20 अक्टूबर

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.