
रुद्रपुर। घर से ट्रैक्टर की मरम्मत करने गया एक मैकेनिक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई है। खटोला नंबर दो निवासी परिमल सरकार ने बुधवार को थाने में तहरीर दी। कहा उसका भाई नेपाल सरकार (35) ट्रैक्टर और डीजल मोटर मैकेनिक है। बीते 14 अप्रैल को वह गूलरभोज क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति के घर ट्रैक्टर की मरम्मत करने गया था। तभी से वह लापता है।इधर, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके युवक की तलाश शुरू कर दी है।

